फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in nagar nigam board meeting

नगर निगम बोर्ड की बैठक में नोकझोंक 

Thu, 14 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 14 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
ruckus in nagar nigam board meeting
नगर निगम बोर्ड की बैठक को संबोधित करतीं मेयर डॉ. सत्या पांडेय। - फोटो : rajesh kumar

विज्ञापन
नगर निगम के 16वें बोर्ड की बैठक पूर्व डिप्टी मेयर के निधन के शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित कर दी गई। हालांकि इससे पूर्व 15वीं बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर पार्षदों ने हंगामा कर दिया। बसंतपुर वार्ड के पार्षद बृजेंद्र अग्रहरि ने विकास कार्य की संस्तुति नहीं मिलने पर मेज पर चढ़ गई। मेयर के आश्वासन के बाद वह मेज से नीचे उतरे।

बुधवार को बोर्ड की बैठक मेयर डॉ. सत्या पांडेय की अध्यक्षता में शुरू हुई। मेयर ने सदन में 15वीं बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करने का अनुरोध किया। पार्षद संजय सिंह ने कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए पार्षदों को 15वीं बैठक की कार्यबिंदु नहीं देने की बात रखी। जिसका सभी पार्षदों ने समर्थन किया। मेयर ने गलती सुधारते हुए सभी को कार्यबिंदु उपलब्ध कराया। इसके बाद बसंतपुर पार्षद बृजेंद्र अग्रहरि अपने वार्ड में दस लाख की कम लागत के कई कामों की स्वीकृति होने के बाद भी काम नहीं होने पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि वर्तमान और पूर्व नगर आयुक्त आयुक्त मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। बावजूद कार्य को लटकाया जा रहा है। जर्जर सड़क से स्कूली बच्चें गिर कर चुटहिल हो रहे हैं। मेयर ने बजट न होेने की बात कहीं, जिस पर पार्षद ने कहा कि अगर बजट नहीं है तो पार्षद इसके लिए भीख मांगने को तैयार है, विरोध करते हुए बृजेंद्र मेज पर चढ़ गए। मेयर, नगर आयुक्त और पार्षदों के समझाने के बाद बृजेंद्र मेज से नीचे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान मेयर के पीआरओ से भी बृजेंद्र की तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान अन्य पुरुष पार्षद बोलने लगे तो मेयर ने कहा कि सदन में महिला पार्षद को बोलने नहीं दिया जाता है जिस पर हंगामा शुरू हो गया। इस बीच पार्षद संजय सिंह ने 15वीं कार्यबिंदु में पार्षद का नाम गलत विजयराज का नाम विजय राय छपने की जानकारी दी। जिसे मेयर ने तत्काल ठीक करवाने का निर्देश दिया।

गिरधरगंज के पार्षद रणनंज सिंह जुगनू ने चेहरा देखकर वार्ड में काम देने का आरोप लगाया। इस अवसर पर नगर आयुक्त बीएन सिंह, प्रभारी उप नगर आयुक्त रबीश चंद्र, लेखा अधिकारी बृजेश सिंह, मुख्य नगर लेखा परीक्षक इसरार अंबिया अंसारी, जीएम जलकल अमरनाथ श्रीवास्तव, प्रभारी मुख्य अभियंता एसके केसरी आदि मौजूद रहे। 


संजय सिंह ने प्रस्ताव पर स्थगित हुई बैठक
पार्षद संजय सिंह ने पूर्व डिप्टी मेयर आल अहमद सरवर के निधन को लेकर शोक प्रस्ताव लाया। शोक प्रस्ताव पारित कर बैठक स्थगित कर दी गई। 

मेयर से भिड़ गए पार्षद 
सदन की बैठक स्थगित होने के बाद सभी पार्षद मेयर कक्ष में पहुंच गए। पार्षदों ने मेयर से जल्द बैठक बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि इस दौरान कुछ कामों को लेकर पार्षदों और मेयर की नोकझोंक भी हुई। हालांकि इस दौरान पार्षद संजय सिंह ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed