{"_id":"584c4e874f1c1bf95944bd19","slug":"root-diversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मार्गों पर हुआ रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मार्गों पर हुआ रूट डायवर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बारावफात को लेकर एसपी सिटी के नेतृत्व में निकाला गया मार्च।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारावफात के दिन निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग ने सुबह छह बजे से कई मार्गों पर रूट डायवर्ट किया है। सोमवार को सुबह छह बजे से लेक र जुलूस निकलने तक सोनौली और महराजगंज जाने वाले वाहन छात्रसंघ चौराहे, मोहद्दीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग, पादरी बाजार चौकी चौराहा, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते जाएंगे। इसी तरह फरेंदा की तरफ से आने वाले वाहनों को बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगियां होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा, बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर भेजा जाएगा।
- अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर रोड
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता से घंटाघर तक
- नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक
- हुमायूंपुर रेलवे क्रॉसिंग से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर तक
- अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर तक
- विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक तक
- बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक
- घासीकटरा से मिर्जापुर, लालडिग्गी तक
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक
- दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहा तक
- जटाशंकर तिराहा से अलीनगर तक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को इन रास्तों पर जाने से बचें
- घोष कंपनी से नखास और घोष कंपनी से रेती चौक- अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर रोड
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता से घंटाघर तक
- नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक
- हुमायूंपुर रेलवे क्रॉसिंग से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर तक
- अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर तक
- विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक तक
- बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक
- घासीकटरा से मिर्जापुर, लालडिग्गी तक
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक
- दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहा तक
- जटाशंकर तिराहा से अलीनगर तक
पांच जोन और 13 सेक्टर में होगी सुरक्षा
बारावफात के दिन सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को पांच जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है। जोन प्रभारी की जिम्मेदारी सीओ और सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। शहर के संवेदनशील 12 स्थलों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। इस पूरी व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए दो एडिशनल एसपी की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को सुबह 6 बजे से ही शहर के विभिन्न स्थानों से जुलूस निकलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रत्येक जुलूस के साथ दो-दो सिपाही लगाए गए हैं। इसके साथ सुरक्षा में दो एडिशनल एसपी, छह सीओ, 14 इंस्पेक्टर, 70 दरोगा, 500 सिपाही, 20 महिला सिपाही, तीन महिला सिपाहियों की टोली, तीन टोली रिजर्व बल, दो कंपनी पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। यही नहीं, 12 सीसीटीवी कैमरे और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पैदल मार्च किया
बारावफात को देखते हुए शनिवार को प्रभारी एसएसपी हेमराज मीणा की अगुवाई में पुलिस ने तिवारीपुर थाने से घंटाघर तक पैदल मार्च किया। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने के साथ असामाजिक तत्वों को पुलिस ने अपनी ताकत भी दिखाई। मार्च में शहर के सभी सीओ और थानेदार शामिल रहे।
विज्ञापन