{"_id":"b88c145c02d7bf253af76989fe0a056b","slug":"road-builds-on-the-both-sides-of-nakha-overbridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकहा ओवरब्रिज के दोनों तरफ की सड़क भी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकहा ओवरब्रिज के दोनों तरफ की सड़क भी बनेगी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाले या आने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें लंबा सफर तय करने से राहत मिल जाएगी। जीडीए अब नकहा ओवरब्रिज के एप्रोच के साथ ही पुल के दोनों तरफ की करीब चार किलोमीटर सड़क का भी निर्माण कराएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जीडीए उपाध्यक्ष ने महकमे के इंजीनियरों की टीम को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। अगले सप्ताह प्रस्तावित अवस्थापना समिति की बैठक में इसपर मुहर भी लग जाएगी।
कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जीडीए उपाध्यक्ष शिव श्याम मिश्रा के साथ नकहा ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। पहले तय हुआ था कि जीडीए सिर्फ नकहा ओवरब्रिज के एप्रोच का निर्माण कराएगा। मगर निरीक्षण के दौरान पुल के दोनों तरफ की सड़क भी गड्ढ़ों में तब्दील मिली तो कमिश्नर ने इसका भी निर्माण कराने का निर्देश दिया। बता दें कि सेतु निगम ने सिर्फ पुल का निर्माण कराकर छोड़ दिया था। एप्रोच नहीं बन पाने की वजह से इस पुल का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था।
इसके बन जाने से अब गोरखनाथ क्षेत्र के लोगों को मेडिकल कॉलेज रोड पर जाने के लिए धर्मशाला और असुरन होकर नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह अगर मेडिकल कॉलेज रोड पर बसे दर्जनों मोहल्लों के लोगों को भी गोरखनाथ क्षेत्र की तरफ आने में भी काफी सहूलियत मिलेगी। नकहा ओवरब्रिज के निरीक्षण के पहले कमिश्नर ने पट्टन चौराहे से सरस्वती शिशु मंदिर तक की सड़क का भी निरीक्षण किया। जीडीए इस सड़क का भी निर्माण कराएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।