{"_id":"581b4e034f1c1bab31437862","slug":"road-are-damaged-at-betiahata","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतियाहाता की सड़क पर खाइये हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतियाहाता की सड़क पर खाइये हिचकोले
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
रूस्तमपुर से कचहरी रोड पर टूटी सड़क।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतियाहाता की सड़क पर संभल कर चलने की जरूरत है। निगम की लापरवाही की वजह से रुस्तमपुर से कचहरी जाने वाली सड़क स्थित अंबेश्वरी पैलेस के सामने सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में नाली का पानी भरा रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ साल पहले यह सड़क काफी अच्छी थी, लेकिन अंबेश्वरी अपार्टमेंट बनने के बाद यहां से निकलने वाले पानी से सड़क खराब होती चली गई है। कहीं कहीं तो छह से आठ इंच तक के गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा यहां सड़क किनारे कूड़ा फेंकने की वजह से काफी संख्या में छुट्टा पशु पहुंच जाते हैं। इन पशुओं से लोगों को हमेशा भय बना रहता है। निगम को इस अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से लाखों रुपये टैक्स के रूप में मिलता है। इसके बावजूद निगम क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं करा रहा है।
अपार्टमेंट में रहने वाले तमाम फ्लैट मालिक नगर निगम को लाखों रुपये टैक्स देेते हैं। निगम की जिम्मेदारी है कि नाली और सड़क को बेहतर बनाए।
अरुण चंद, मालिक अंबेश्वरी अपार्टमेंट
मैंने इसका निरीक्षण किया है। सड़क की स्थिति काफी खराब है। अवस्थापना निधि या अन्य किसी निधि से इसे बनाने की कोशिश है। जल्द ही इसे दुुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त
संत गाडगे सेवा समिति की ओर से जनप्रिय विहार में संत गाडगे के नाम पर सड़क करने का प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव के तहत नगर निगम की नामकरण समिति ने हड़हवा फाटक से हुमायूंपुर चौराहे तक की सड़क का नाम संत गाडगे के नाम पर कर दिया गया। बोर्ड से मंजूरी मिलने के पहले ही इस पर अंबेडकर वादी महासभा की ओर से इस पर आपत्ति लगा दी गई है। महासभा के चंद्रशेखर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सड़क अंबेडकर पार्क के सामने है। लिहाजा इसका नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर किया जाना चाहिए। आपत्ति के बाद नगर निगम ने इस सड़क के नामकरण पर रोक लगा दी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल इस नामकरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में रहने वाले तमाम फ्लैट मालिक नगर निगम को लाखों रुपये टैक्स देेते हैं। निगम की जिम्मेदारी है कि नाली और सड़क को बेहतर बनाए।
विज्ञापन
अरुण चंद, मालिक अंबेश्वरी अपार्टमेंट
मैंने इसका निरीक्षण किया है। सड़क की स्थिति काफी खराब है। अवस्थापना निधि या अन्य किसी निधि से इसे बनाने की कोशिश है। जल्द ही इसे दुुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त
रुस्तमपुर ढाले से अंबेडकर चौराहे तक बनेगी सड़क
रुस्तमपुर से कचहरी जाने वाली हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग का जल्द ही जीर्णोद्धार की संभावना है। नगर निगम ने रुस्तमपुर चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी। निगम के अवर अभियंता अवनीश भारती ने बताया कि इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है।अंबेडकर, संत गाडगे के बीच फंस गई सड़क
जनप्रिय विहार वार्ड में हड़हवा फाटक क्रासिंग से हुमायूंपुर चौराहे तक की सड़क डॉ. भीम राव अंबेडकर और संत गाडगे के बीच फंस गई है। नगर निगम कार्यकारिणी ने संत गाडगे के नाम पर जिस सड़क के नामकरण को मंजूरी दी थी, उस नाम पर अंबेडकरवादी महासभा के लोगों ने आपत्ति कर दी है। ऐसे में नगर निगम के सामने इस सड़क के नामकरण को लेकर दुविधा की स्थिति पैदा हो गई है।संत गाडगे सेवा समिति की ओर से जनप्रिय विहार में संत गाडगे के नाम पर सड़क करने का प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव के तहत नगर निगम की नामकरण समिति ने हड़हवा फाटक से हुमायूंपुर चौराहे तक की सड़क का नाम संत गाडगे के नाम पर कर दिया गया। बोर्ड से मंजूरी मिलने के पहले ही इस पर अंबेडकर वादी महासभा की ओर से इस पर आपत्ति लगा दी गई है। महासभा के चंद्रशेखर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सड़क अंबेडकर पार्क के सामने है। लिहाजा इसका नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर किया जाना चाहिए। आपत्ति के बाद नगर निगम ने इस सड़क के नामकरण पर रोक लगा दी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल इस नामकरण पर रोक लगा दी गई है।