{"_id":"5dfdc4838ebc3e87963934f1","slug":"road-accident-in-basti-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर कोहरे के चलते छह गाड़ियां आपस में टकराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर कोहरे के चलते छह गाड़ियां आपस में टकराईं
Sat, 21 Dec 2019 12:41 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते छह गाड़ियां आपस में टकराईं
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन के गोंडा और बस्ती जिले के बॉर्डर पर लोलपुर के पास शनिवार सुबह कोहरे के चलते छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए । एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया। दुर्घटना के बाद एक लेन पर करीब दो घंटे जाम जैसी स्थिति रही।
कोहरे के चलते आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से आ रही ट्रेलर टकरा गई तभी एक एक कर चार वाहन और टकरा गए। ट्रक का खलासी बलवीर सिंह (42) निवासी पटियाला ट्रक में फंसकर घायल हुआ। एनएचएआई कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर घायल को बाहर निकाला और जिला अस्पताल अयोध्या भेजा। ट्रक चालक को मामूली चोट लगी।