फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   River's water will clean when STP is establihed

नदियां होंगी साफ जब एसटीपी हो पास

Mon, 01 Aug 2016 01:11 AM IST
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजीव रंजन, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 01 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
River's water will clean when STP is establihed
राप्ती - फोटो : अमर उजाला
गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए नमामि गंगे योजना की शुरुआत तो कर दी गई, लेकिन गोरखपुर में यह योजना फिलहाल हवा हवाई ही साबित हो रही है। यहां से गुजरने वाली गंगा की सहायक नदियों में प्रतिदिन करोड़ों लीटर गंदा और प्रदूषित पानी सीधे गिर रहा है। जहां तक इस पानी को साफ करने का सवाल है तो इसके लिए अब तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) ही नहीं बन पाया है, जबकि यहां से केंद्र को प्रस्ताव भेजे एक साल हो गया।
विज्ञापन


एसटीपी के अभाव में करीब आधे शहर का गंदा पानी सीधे नदी में गिर रहा है जो कहीं न कहीं से गंगा को भी प्रदूषित कर रहा है। यहां की नदिया घाघरा में मिलती हैं और फिर घाघरा सलेमपुर के पास गंगा में मिल जाती है। इस क्षेत्र की सबसे प्रदूषित नदी आमी का पानी भी राप्ती, घाघरा होते हुए गंगा में ही मिल रहा है। अगर यही हाल रहा तो गंगा को निर्मल बनाने का अभियान धरा का धरा रह जाएगा क्योंकि बगैर एसटीपी करोड़ों लीटर गंदा पानी और कचरा गंगा की गोद में समा समाता ही रहेगा। 
विज्ञापन


राप्ती को जहरीली बना रही आमी नदी
आमी इस क्षेत्र की सबसे प्रदूषित नदी है। औद्योगिक कचरे की वजह से इसका पानी एकदम काला पड़ चुका है। इसके चलते मछलियां भी नदी छोड़कर जा चुकी हैं। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुए शोध से पता चलता है कि इस नदी की वजह से भूगर्भ जल भी बेहद जहरीला हो गया है। नदी से सटे इलाकों में हैंडपंप से लिए गए पानी के सैंपल में भी काफी हानिकारक तत्व पाए गए हैं। सोहगौरा में यह नदी राप्ती से मिलती है। वहां से कपूरघाट में यह घाघरा में मिल जाती है और फिर सलेमपुर में घाघरा का पानी गंगा से मिल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

433 करोड़ रुपये से बनना है तीन एसटीपी
राप्ती नदी में गिरने वाले नालों के पानी को साफ करने के लिए तीन एसटीपी बनाए जाने हैं। इनके लिए तकरीबन 433 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। दो एसटीपी के लिए 360 करोड़ रुपये का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) प्रदेश सरकार के माध्यम से नमामि गंगा योजना के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है, जबकि 73 करोड़ रुपये की लागत से तीसरे एसटीपी को बाद में बनाने की योजना है। इसे अमृत योजना के तहत प्रस्तावित किया गया था। 

तीन एसटीपी 81 एमएलडी सीवेज साफ करेंगे
जल निगम ने तकरीबन 359.80 करोड़ रुपये का जो डीपीआर प्रदेश शासन के माध्यम से नमामि गंगे योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार को भेजा है। उनसे 81 एमएलडी (मिलियन लीटर/दिन) सीवेज को साफ किया जा सकता है। तीसरे एसटीपी की क्षमता 54 एमएलडी की होगी। इसके साथ ही सीवेज पंपिंग स्टेशनों के 1361 किलोमीटर सीवर नेटवर्क का भी काम होना है।

राप्ती नदी में गिरने वाले पानी के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार को एसटीपी का प्रस्ताव करीब एक साल पहले भेजा गया था पर अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। 

- पीएन मिश्रा, सहायक अभियंता, जलकल, नगर निगम

एसटीपी बनने में तीन साल लग जाएगा। स्वीकृति के बाद टेंडरिंग में ही चार से पांच महीने लग जाएंगे वो भी काम लगातार चलता रहे तब। अगर कोई अड़चन आई तो और समय लग सकता है। 
- डीपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed