{"_id":"f03579fdacf26f28e1f227df0871ccc6","slug":"revenue-secretry-take-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को किया सस्पेंड, अफसरों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को किया सस्पेंड, अफसरों को दी हिदायत
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व से जुड़े कई मामलों के एक दशक से भी अधिक समय से लंबित होने पर विशेष सचिव राजस्व जेपी सगर ने जिले के अफसरों पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने अफसरों से दो टूक शब्दों में कहा कि रस्म अदायगी से जनता को लाभ नहीं मिलने वाला। पिपरौली के लोहिया गांव बरवार खुर्द में चौपाल के दौरान गलत इंद्राज के बावजूद कोई कार्रवाई न करने पर उन्होंने हलका लेखपाल अनिल श्रीवास्तव को निलंबित करने का निर्देश देने के साथ ही संबंधित कानूनगो को उनका बस्ता रख लेने को कहा।
कलेक्ट्रेट सभागार में करीब दो घंटे तक चली समीक्षा बैठक के दौरान सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे के कई मामले सालों से लंबित मिले तो वहीं गोला तहसील में नामांकन का एक मुकदमा वर्ष 1999 से चलता मिला। यही नहीं, चौरी चौरा तहसील में बैनामा के एक मामले में वर्ष 2014 से खारिज दाखिल के एक मुकदमे को लटकाए रखने पर उन्होंने आपत्ति जताई। कहा कि जब बैनामा करने वाले और कराने वाले दोनों को ही कोई आपत्ति नहीं थी तो मामले का निस्तारण क्यों नहीं किया गया।
इसी तरह राजस्व वसूली के लिए जारी आरसी में उन्होंने गारंटर को छोड़ मुख्य कर्जदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरा भूमिहीन परिवार की बीमा की स्थिति भी संतोषजनक नही मिली। पिछले दिसंबर माह की प्रगति रिपोर्ट के आंकड़े में अंतर मिलने पर उन्होंने सभी तहसीलदार को चेतावनी जारी करने और गलती दोहराए जाने उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विशेष सचिव ने स्टांप के समाधान, तहसील दिवस के निस्तारित मामले, जमीन बंटवारे व अन्य राजस्व संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार सहित विभिन्न पटलों के कार्यों को देखा और कई जरूरी निर्देश दिए। पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक दोपहर बाद विशेष सचिव ने ब्लाक के लोहिया गांव बरवार खुर्द में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।