फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired teacher cought while selling 125 kg books

बेलघाट में 125 किलो सरकारी किताबें बेचते रिटायर्ड शिक्षक को पकड़ा

Wed, 11 Jan 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 11 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher cought while selling 125 kg books
सरकारी स्कूल की किताबों के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : Amar Ujala
परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटने आई 125 किलो सरकारी किताबों को मंगलवार को कबाड़ी की दुकान पर बेचने जा रहे रिटायर्ड शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए अधिकारियों की तरफ से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


सिधवाना गांव के गौरीशंकर मिश्र अपने मित्र के साथ मंगलवार को घर के सामने खड़े थे। इस बीच ठेले पर एक व्यक्ति परिषदीय विद्यालय की वर्ष 2016-17 की कक्षा दो और चार की किताबें लादकर ले जा रहा था। संदेह होने पर दोनों लोग ठेले के पीछे लग गए। ठेला पहाड़पुर में एक कबाड़ी की दुकान पर रुका और तौल की प्रक्रिया शुरू हुई। आठ रुपये किलो की दर से किताब बेचा जाना था। दोनों ग्रामीणों ने जब ठेले वाले से पूछताछ की तो उसने बताया कि किताबें मीरपुर गांव के रिटायर्ड शिक्षक मुसई ने उसके ठेले पर लदवाकर कबाड़ी के यहां ले जाने को कहा था। इस बीच मुसई भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीण किताबों के साथ मुसई को लेकर बेलघाट थाने पहुंचे और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस रिटायर्ड शिक्षक पूछताछ कर रही है। हालांकि थानेदार राजनाथ सिंह का कहना है कि इस मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर हम मुकदमा दर्ज नहीं कर सकते। विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उरुवा अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि कबाड़ी को किताबें बेचने ले जाने वाले रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनके पास किताबें कहां से आई इसकी जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि मुसई छह वर्ष पूर्व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जितवापुर से रिटायर्ड हुए हैं। उनकी पत्नी चंद्रावती बेलघाट ब्लॉक के तिवारीपुर प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक और संकुल प्रभारी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed