फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Refund of cancelled railway ticket hold in cashless reservation

कैशलेस रिजर्वेशन में रिफंड गुम

Mon, 09 Jan 2017 01:03 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Refund of cancelled railway ticket hold in cashless reservation
cashless
नोटबंदी के बाद कैशलेस रिजर्वेशन की ओर कदम बढ़ा रही रेलवे को बड़ी चुनौती से जूझना पड़ रहा है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से बने टिकट का रिफंड यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। रिफंड की रकम किस खाते में जा रही है, इसकी जानकारी रेलवे और एसबीआई दोनों को नहीं है। एहतियात के तौर पर रेलवे ने नियम में बदलाव कर रिफंड के लिए यात्रियों से टीडीआर (टिकट डिपाजिट रिसिप्ट) भरवाना शुरू कर दिया है। यानी कैशलेस की शुरुआत के बीच एक बार फिर रिफंड में मैनुअल की तरफ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रिफंड को लेकर यह समस्या पूर्वोत्तर रेलवे के ही नहीं देश के उन सभी रेलवे आरक्षण केंद्रों पर बनी हुई है जो नोटबंदी के बाद कैशलेस योजना की तरफ बढ़े हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकेले गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 125 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त भी बहुत सारे यात्री रिफंड के लिए आरक्षण केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना बुकिंग क्लर्क और यात्रियों के बीच इसे लेकर नोकझोंक भी हो रही है।  
विज्ञापन


केस 1
एसके शुक्ल ने गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस से बुक कराए गए एसी 3 श्रेणी के रिजर्व टिकट को कैंसल कराने के लिए दो जनवरी को आवेदन किया। काउंटर पर टिकट कैंसल नहीं हो सका और उनसे टीडीआर (टिकट डिपाजिट रिसिप्ट) भरवाया गया। रिफंड कब मिलेगा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
बीएन सिन्हा चार जनवरी को आरक्षण केंद्र पहुंचे और उन्होेंने 25 जनवरी की यात्रा के लिए बुक कराए गए रिजर्व टिकट को कैंसल कराने का आवेदन दिया। बुकिंग काउंटर पर बताया गया कि टिकट रिफंड के लिए उन्हें टीडीआर भरना होगा। इसके बाद उन्होेंने टीडीआर फार्म भरा।

कंट्रोलर के जरिये मुख्यालय को इस संबंध में जानकारी दी गई है। समस्या के निदान के लिए एक नया खाता भी खोला गया, लेकिन उस खाते में भी रिफंड की रकम नहीं आ पा रही है। मुख्यालय को फिर से इसकी सूचना दी गई है।

- शशि कुमार, मैनेजर, एसबीआई, रेलवे कॉलोनी शाखा

डेबिट व क्रेडिट कार्ड से बनाए गए टिकट के रिफंड में समस्या है। एसबीआई से इस संबंध में बातचीत की जा रही है। यात्रियों को टीडीआर भरवाकर रिफंड दिया जा रहा है।
- संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed