फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway will build rest house near ramgarh tal

रामगढ़ताल किनारे कॉमर्शियल कांप्लेक्स व रेस्ट हाउस बनाएगा रेलवे

Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
railway will build rest house near ramgarh tal
रामगढ़ताल किनारे कॉमर्शियल कांप्लेक्स व रेस्ट हाउस बनाएगा रेलवे
विज्ञापन

राजन राय। रामगढ़ताल के किनारे रेलवे कॉमर्शियल कांप्लेक्स व रेस्ट हाउस बनाएगा। रेलवे बोर्ड ने ‘लेक फॉर डेवलपमेंट’ प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। अब डिजाइन पर काम शुरू कर दिया गया है। पुरानी कॉलोनी को ढहाकर नई बहुमंजिली आवासीय कॉलोनी भी बनेगी। इसके लिए जगह तलाशने के लिए रेलवे अफसर जल्द ही सर्वे करेंगे।
पैडलेगंज स्थित रामगढ़ताल के किनारे रेलवे की कॉलोनी जर्जर हो चुकी है। रेल प्रशासन ने अब इसे ढहाकर बेहतर लुक देने की योजना बनाई है। कॉमर्शियल कांप्लेक्स का संचालन किसी निजी फर्म को दिया जाएगा। इस कांप्लेक्स में एक होटल भी बनेगा। कांप्लेक्स और रेस्ट हाउस के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में डिप्टी चीफ इंजीनियर रवींद्र मेहरा ने बताया कि परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। नई कॉलोनी बनाने की जगह जल्द ही तलाश लेंगे। कालोनी का निर्माण भी रेस्ट हाउस के साथ होगा।
विज्ञापन

रेस्ट हाउस में होंगे पांच सूइट
रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक रेस्ट हाउस में पांच सूइट होंगे और इसका उपयोग अफसर करेंगे। बगल में ही जागिंग ट्रैक, मल्टी कांप्लेक्स के साथ ही ताल में भ्रमण के लिए जेट्टी भी बनेगा। चारो तरफ खूबसूरत लाइटिंग होगी। निर्माण कार्य एक प्राइवेट एजेंसी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजी दफ्तर के पास बनेगी नई कॉलोनी
रेलवे की नई कॉलोनी बीजी दफ्तर के पास बनाई जाएगी। यह तीन मंजिला होगी। इसमें 150 आवास बनेंगे। पुरानी कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मियों को आवास आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed