{"_id":"5d9a6e4d8ebc3e0130772a4b","slug":"railway-planning-to-supply-water-in-biodegradable-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन-स्टेशनों पर अब बायोडिग्रेडेबल बोतलों में मिलेगा पानी, तेजस से हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन-स्टेशनों पर अब बायोडिग्रेडेबल बोतलों में मिलेगा पानी, तेजस से हुई शुरुआत
Mon, 07 Oct 2019 04:32 AM IST
Trainee Trainee
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 07 Oct 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
रेल नीर की बायोडिग्रेडेबल बोतल।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अब बायोडिग्रेडेबल बोतल (रेल नीर) में पानी मिलेगा। रेलवे की बाटलिंग प्लांट में ऐसी बोतलें बनने लगी हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लखनऊ से दिल्ली के बीच चल रही देश की पहली तेजस ट्रेन में बायोडिग्रेडेबल बोतलें दी जा रही हैं। जनवरी से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों और जंक्शन स्टेशनों पर ऐसी बोतलें उपलब्ध कराने की तैयारी है। भविष्य में उपलब्धता के आधार पर स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रेलवे ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। आईआरसीटीसी ने अब रेल नीर की पैकेजिंग बायोडिग्रेडेबल मैटेरियल से करने का निर्णय लिया है। ये बोतलें स्वत: नष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर जंक्शन पर रोजाना 24 हजार बोतलें की जरूरत
गोरखपुर जंक्शन पर रोजाना 24 हजार पानी की बोतलों की खपत है। गोरखपुर से जाने वाली हर ट्रेन में करीब 500 से 700 बोतलें दी जातीं हैं। खानपान के स्टॉलों से भी रेलनीर की बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
रेलनीर के चार नए प्लांट लगेंगे
देशभर में रेलवे के रेलनीर के 10 प्लांट हैं। जिनकी क्षमता 10.9 लाख लीटर प्रतिदिन है। रेलनीर के चार नए प्लांट 2021 लगाने की तैयारी की है। आईआरसीटीसी के इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।
आईआरसीटीसी, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के बताया कि तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को बायोडिग्रेडेबल मैटेरियल से तैयार पानी की बोतलें दी जा रही हैं। अभी मुंबई प्लांट से बोतलों की सप्लाई है। जल्द ही अन्य प्लांट से भी बोतलों की सप्लाई शुरू हो जाएगी। दो से तीन महीने में अन्य ट्रेनों व स्टेशनों पर भी बायोडिग्रेडेबल पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी।