{"_id":"5777d1f24f1c1b704d79ad1e","slug":"protest-of-students-to-increase-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jul 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों ने प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की नाराजगी इस बात को लेकर और ज्यादा थी कि पिछले दिनों सीट वृद्धि का आश्वासन देने के बाद भी कुलपति ने अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय विद्यार्थी सभा के महानगर अध्यक्ष शिवशंकर गौड़ ने कहा कि विभिन्न कोर्सेज में सीट वृद्धि को लेकर 28 जून को विद्यार्थियों ने जब कुलपति से मुलाकात की तो उन्होंने आश्वस्त किया था कि दो जुलाई को होने वाली प्रवेश समिति की बैठक में इसे लेकर चर्चा की जाएगी। मगर शनिवार को इसे लेकर कोई बैठक नहीं हुई। काफी संख्या में विद्यार्थी जब शनिवार को प्रशासनिक भवन पहुंचे तो वहां कुलपति भी मौजूद नहीं थे। गौड़ ने कहा कि कुलपति का यह कार्य विद्यार्थियों की भावनाओं से मजाक है। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सत्यपाल सिंह ने कहा कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी पूर्वांचल के विद्यार्थियों की आस है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को बीए, बीकॉम, बीएससी और परास्नातक के कुछ महत्वपूर्ण विषयों की सीटें बढ़ानी ही होंगी। भास्कर चौधरी ने कहा कि इसे लेकर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो विद्यार्थी आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में आदेश, पंकज यादव, सुरेंद्र, विशाल सोनकर, राहुल चंद्रा, राहुल चौहान, जितेंद्र, हरेंद्र, अमृतलाल, चंदन गुप्ता, शिखा, रोशनी, अंकिता आदि मौजूद रहीं।