फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Protest of ABVP in gorakhpur university's administration office

यूनिवर्सिटी में एबीवीपी का प्रदर्शन, नारेबाजी की

Sat, 10 Dec 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Dec 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Protest of ABVP in gorakhpur university's administration office
गोरखपुर विश्वविद्यालय - फोटो :
यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर शुक्रवार को एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शुक्रवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर एबीवीपी से जुड़े कई छात्र पहुंचे। यहां छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद विज्ञान संकाय सहित यूनिवर्सिटी में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि विज्ञान संकाय में प्रयोगशाला के उपकरण काफी पुराने हो चुके हैं। छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की सुविधा नहीं है। साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता है। कक्षाएं नियमित नहीं चल रही हैं। स्मार्ट क्लास की भी अनुपलब्धता है।


यूनिवर्सिटी के छात्र नेता हिमांशु चंद कौशिक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मकसद आंदोलन करना नहीं है, मगर छात्र हित के लिए परिषद सदैव लड़ाई लड़ती रहती है। इसलिए विद्यार्थी परिषद यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग करता है कि मांगों पर कार्रवाई करे नहीं तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। छात्र नेता कोणार्क श्रीवास्तव ने कहा कि मांगों के निस्तारण के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को सात दिन की मोहलत दी जाती है। नहीं तो परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर अनिल दुबे, मयंक राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह, कान्हा श्रीवास्तव, विकास सिंह, सूर्यांश द्विवेदी आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed