फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest

गोंड जाति के लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Aug 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
protest
जाति प्रमाण पत्र के लिए अर्द्धनग्न प्रदर्शन
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय गोंडवाना पार्टी की तरफ से बुधवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश गोंड की अगुवाई में गोंड समाज का जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की गई। साथ ही गोंड समाज के उत्पीड़न पर आरपार की लड़ाई छेड़ने का ऐलान किया गया। कहा गया कि सोनभद्र की घटना निंदनीय है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे मंडलों से संबंधित जिलों में जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है लेकिन गोरखपुर मंडल में ऐसा नहीं है। तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। स्पष्ट शासनादेश के बाद भी जाति प्रमाण पत्र बनाने में आनाकानी की जा रही है। कुछ अजीब मामले भी सामने आए हैं। जहां पिता का जाति प्रमाण पत्र बना है, वहां बेटे का प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत आ रही है। ऐसे मामलों में तहसील स्तर के दोषी अफसर, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने गोरखपुर मंडल के जिलों में जल्द ही प्रमाण पत्र बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश चंद्र गोंड, शुभम गोंड, दीपक गोंड, राजाराम गोंड, रामआशीष, शिवशंकर गोंड, विजय गोंड, विजय नारायण, श्रवन, ईश्वर गोंड, राहुल, नरसिंह, गणेश गोंड, मुन्नू, श्रीराम, सुनील, हरिशंकर गोंड, मिंटू, केके निर्भिक, मनोज, दिलीप, बल्लू, संजय, रविंद्र, रामवृक्ष, राम स्वरूप, बबलू, सुरेंद्र, अनिल, मोनू, रामचंद्र, राजू, उदित, रामकिशुन, अभिषेक, दशरथ प्रसाद गोंड, आकाश, विनय, रामलगन, विनोद, अजय, संजय, प्रमोद, श्याम सुंदर, जगदीश, गोविंद, चंद्रभान, योगेंद्र, त्रिशुलधारी, अमन, छत्रपाल, रामस्वरूप, बेचू, श्रवन, वीरेंद्र, राजेश, रविंद्र प्रताप और लालजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed