{"_id":"594a8e564f1c1b620f8b4904","slug":"protest-for-farmer-road-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांग को लेकर रोड जाम, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांग को लेकर रोड जाम, धक्का-मुक्की
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के कार्यकर्ताओं ने योग दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया। किसानों पर हमले और अन्य मांगों को लेकर किसान बुधवार को डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पैडलेगंज चौराहे पर ही पुलिस ने रोक दिया। किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बरसात के बीच ही नाराज किसान धरने पर बैठ गए, फिर सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया। उसके बाद किसानों ने रास्ता खाली किया।
धरने की अगुवाई कर रहे जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा ने ज्ञापन के जरिए किसानों पर फायरिंग के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग, गोली कांड की सीबीआई जांच, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने, अनाज का उचित मूल्य दर, बैंक कर्ज माफ किए जाने, जैव परिवर्तित फसलों पर रोक लगाने, कानपुर, कुशीनगर के किसानों को रिहा किए जाने, सरदार नगर चीनी मिल के बकाया भुगतान की मांग की है।
इसी मांग को लेकर बुधवार को किसान डीएम से मिलने जा रहे थे। पैडलेगंज में किसानों ने बरसात के बीच ही धरना दिया, हालांकि पुलिस ने समझाकर उन्हें आधे घंटे में ही हटा दिया। विनय शुक्ला, वासुदेव निषाद, अदालती गुप्ता, राम जी कन्नौजिया, दुलारे चौधरी, भोला यादव, अर्चना पांडेय, अमृत पासवान, बागपति देवी आदि उपस्थित रहे।