फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pregnent lady cut her stommoch herself to destroy child in womb

गर्भ नष्ट करने के लिए खुद ही पेट चीरा

Sun, 12 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 12 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
pregnent lady cut her stommoch herself to destroy child in womb
गर्भवती
गर्भ में पल से चार महीने के भ्रूण को नष्ट करने के लिए एक युवती ने ब्लेड से खुद का पेट चीर दिया। ऐसा उसने गांव की ही एक महिला की सलाह पर किया था। युवती को तड़पता देख महिला फरार हो गई। इसी बीच किसी ने युवती के घरवालों को सूचना दी। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल, देवरिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का गांव के ही एक शख्स से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। बीते कुछ दिनों से युवती बहुत परेशान रहती थी और गांव की एक महिला से उसने बताया कि उसे चार महीने का गर्भ ठहर गया है।
विज्ञापन


पहले तो महिला ने अस्पताल जाने की सलाह दी, मगर फिर उसने ही यह भी बताया कि इससे बात सबको बता चल जाएगी। महिला ने नये ब्लेड से पेट चीर कर बच्चे को निकाल देने की सलाह दे दी। अनपढ़ युवती ने महिला की बात मान ली और लोकलाज की डर से पेट चीरने का फैसला भी कर लिया। शनिवार सुबह वह गांव के बाहर गई और एकांत में पेट को चीर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरान हो गए डॉक्टर
युवती की केस हिस्ट्री सुनने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भी हैरान हो गए। डॉक्टर इस तरह का पहला मामला ही बता रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जहर खाना, आत्महत्या का प्रयास के दूसरे कई तरह के मामले तो सामने आते हैं मगर खुद को पेट चीर लेने का मामला पहली बार ही है। चूंकि युवती ने ऐसा खुद का जान देने के लिए नहीं बल्कि पेट में पल रहे बच्चे को खत्म करने के लिए किया था। युवती ने भी बातचीत में यही बताया है कि एक महिला ने उसे ऐसा करने की सलाह दी थी और यह भी कहा था कि मैं वहां मौजूद रहूंगी और सबकुछ संभाल लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed