फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pralesh in gkp

गोरखपुर में प्रलेस नामवर सिंह की देन

Thu, 21 Feb 2019 02:07 AM IST
ajay Kumar गोरखपुर (ब्यूरो)
गोरखपुर (ब्यूरो) Published by: ajay Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
pralesh in gkp
प्रलेश - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। हिंदी साहित्य में आलोचना के शिखर पुरुष नामवर सिंह का गोरखपुर से गहरा नाता रहा। उनके अजीजों में शहर के प्रख्यात साहित्यकार प्रो. परमानंद श्रीवास्तव एक थे। दोनों के बीच मधुर रिश्ते की नींव गोरखपुर में प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की इकाई की स्थापना के दौरान पड़ी थी। नामवर सिंह ने ही 1954 में इस इकाई की स्थापना की थी।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में शहर के इतिहास पर वेदप्रकाश पांडेय की दस्तावेजी पुस्तक ‘शहरनामा-ए-गोरखपुर’ में इसका जिक्र किया गया है। अमरनाथ उपाध्याय ने अपने लेख में इसका कई पुराने साहित्यकारों से मिली जानकारी के आधार पर किया है। लिखा है कि सेंट एंड्रयूज कॉलेज के छात्र परमानंद श्रीवास्तव यहीं के अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष मजनू गोरखपुरी से प्रभावित थे।फिराक गोरखपुरी जब शहर आते थे तब वह मजनू के घर ठहरते थे। यहीं पर परमानंद श्रीवास्तव फिराक, मजनू और जामिन अली की संगत में साम्यवादी विचारों के करीब हुए।मार्क्सवादी विचारों से प्रभावित कॉलेज के स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष योगेंद्र पांडेय का साथ मिला तो परमानंद श्रीवास्तव ने गोरखपुर में प्रलेस की स्थापना के प्रयास शुरू किए। इन्होंने 1954 में वाराणसी जाकर इसका नामवर सिंह से आग्रह किया। तब नामवर ने गोरखपुर में प्रलेस की इकाई की स्थापना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed