{"_id":"5dcade208ebc3e5b1c706bd4","slug":"policeman-suspend-gorakhpur-city-news-gkp3289977185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की तस्करी पर रोक नहीं लगा पाने पर पादरीबाजार चौकी इंचार्ज सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की तस्करी पर रोक नहीं लगा पाने पर पादरीबाजार चौकी इंचार्ज सस्पेंड
विज्ञापन

गोरखपुर। अवैध शराब की तस्करी रोकने में लापरवाही और जन सुनवाई में कमी पाए जाने पर पादरी बाजार चौकी इंचार्ज डॉ. महेंद्र कुमार को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। चौकी इंचार्ज की लगातार शिकायत आ रही थी।
शहर के महत्वपूर्ण चौकियों में से एक पादरीबाजार इलाके से शराब की तस्करी होती है। इसकी शिकायत चौकी इंचार्ज तक भी पहुंची थी आरोप है कि उन्होंने कार्रवाई में लापरवाही बरती। इसी बीच स्थानीय लोगों ने भी उन पर व्यवहार ठीक नहीं होने का आरोप लगाया था। शिकायतों की जांच एसएसपी ने सीओ गोरखनाथ को सौंपी थी। सीओ की जांच में चौकी इंचार्ज की लापरवाही उजागर होने के बाद उन्होंने रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति कर एसएसपी को भेजी थी। सीओ के रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।
..
शराब की तस्करी रोक पाने में चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई थी। इसके अलावा जन शिकायतें भी थीं। जांच के बाद चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी