{"_id":"5d1bb7cc8ebc3e3c763fe6a3","slug":"police-raid-in-massage-parlor-gorakhpur-city-news-gkp3124449137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाज पार्लर की जांच की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाज पार्लर की जांच की गई
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में बॉडी मसाज व सैलून केन्द्र छापा मारकर जॉच करते सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह, एस?
बॉडी मसाज पार्लर की जांच से मची खलबली
गोरखपुर। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अजीत सिंह ने शहर के कई बॉडी मसाज पार्लर में जांच की। इस कार्रवाई से ऐसे सेंटर संचालकों में खलबली मची रही। अधिकारियों ने पार्लर में सीसी टीवी कैमरे को दुरुस्त करने की हिदायत दी। शहर के कुछ पार्लर में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर अधिकारी पहुंचे थे।
शहर के भीतर मसाज सेंटर और हुक्का बार का चलन बढ़ा है। इन जगहों पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत किसी ने अधिकारियों से की थी। मंगलवार को एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ मोहद्दीपुर, अलहदादपुर, बशारतपुर और कोतवाली क्षेत्र में संचालित मसाज सेंटर पर जाकर जांच की। टीम की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। पर आवागमन करने वाले लोगों की पूरी डिटेल खंगालने के बाद पुलिस लौट गई। टीम ने बशारतपुर, पासपोर्ट आफिस के पास स्थित एक होटल में छापा मारा। होटल में घंटे के हिसाब से कमरा देने की शिकायत थी। होटल के कमरों की तलाशी लेने पर कोई संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने होटल मैनेजर को हिदायत दी कि कोई गड़बड़ी मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
शहर में चार मसाज सेंटर और 39 हुक्का बार संचालित
पुलिस के मुताबिक शहर के भीतर धड़ाधड़ हुक्का बार और मसाज सेंटर खुल रहे हैं। पुलिस की जांच में चार मसाज सेंटर चिह्नित किए गए हैं, जबकि 39 हुक्का बार की निगरानी में पुलिस लगी है। गोरखनाथ इलाके में स्थित एक पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या के विवाद की शुरुआत भी हुक्का बार से ही हुई थी। प्रेमिका के कहने पर बदमाश गोलू ने परिचित की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अवैध गतिविधियों की शिकायत पर जांच की गई है। हालांकि जांच के दौरान कोई कोई संदिग्ध शख्स और आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। रजिस्टर आदि की भी जांच की गई है। सीसी टीवी कैमरे लगातार ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी