फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police FIR against 271 people over commotion in jail

यूपी; जेल में बवाल करने वाले 21 नामजद समेत 271 पर केस

Sat, 12 Oct 2019 05:20 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 12 Oct 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Police FIR against 271 people over commotion in jail
जेल

गोरखपुर मंडलीय कारागार में बवाल करने के मामले में शाहपुर पुलिस ने सिपाही हरीश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद और 250 अज्ञात पर बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, लोक संपत्ति नष्ट करने, धमकी, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने की वजह से पहचान करना एक मुसीबत बनी हुई है, हालांकि जेल प्रशासन का दावा है कि कुछ ही कैमरों को बंदी तोड़ पाए हैं। थाने में दर्ज केस के मुताबिक 10 अक्तूबर को सेशन हवालात में पेशी के दौरान बंदी कोईल यादव उर्फ दयाशंकर और उसके साथी ने बंदी रोहित शाही और उसके साथी नवनीत आदि के साथ मारपीट की गई थी। दोनों पक्षों ने आपस में मारपीट की शिकायत रोहित शाही ने जेल में आने के बाद की थी। 
विज्ञापन


आपसी गुटबाजी और मारपीट रोकने के उद्देश्य से दोनों पक्ष को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई थी। प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए कोईल यादव सुबह गिनती के समय अपने बैरक से गणना स्थल पर आया और गाली देने लगा। प्रधान बंदी रक्षक मुन्नालाल आदि पर एकराय होकर हमला बोल दिया और अन्य बैरकों के बंदी भी अहाता के ताले और सीकड़ को तोड़कर किचन का गैस सिलिंडर आदि में तोड़फोड़ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तृतीय गेट की चाभी छीनकर बंद कर दिए। अन्य बंदियों के सहयोग से ईंट पत्थर भी चलाए और फिर डिप्टी जेलर प्रभाकांत को घेरकर मारपीट किए और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान जेलर से भी हाथापाई की गई।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

पीपीगंज तुर्कवलिया निवासी कोई यादव, बसंतपुर, राजघाट निवासी दानिश अली, पीपीगंज निवासी रोजन अली, भिटीबुरीया, खजनी निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन, बिहार निवासी संजीत कुमार, शाहपुर निवासी छोटू अंसारी उर्फ जावेद, छोटेकाजीपुर निवासी सैय्यद यासिर अली, बड़गो निवासी गोविंद यादव, उरूववा बाजार निवासी राहुल कुमार यादव, खजनी निवासी रामा यादव, खोराबार निवासी राजकुमार उर्फ राजू यादव, जितेंद्र यादवच, खूनीपुर निवासी जिसान, जेल बाईपास रोड निवासी संतोष यादव, गोला निवासी चंदन राय, मोनू, फैजल,शाहपुर निवासी आतम साहनी,, रविशंकर, दुर्गेश, हृदय राय और बैरक नंबर 1, 2, 8,9, 10, 13 और 14 के लगभग 250 बंदी।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। कैमरों की मदद से अज्ञात की शिनाख्त कर उनके नाम भी विवेचना के दौरान बढ़ाए जाएंगे- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed