फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Patient face problem in district hospital

डॉक्टर तो आए पर मरीजों को नहीं मिली राहत

Sun, 07 Feb 2016 08:03 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Patient face problem in district hospital
जिला अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की कमी के वजह से मरीजों को
विज्ञापन
पूरी तरह से राहत नहीं मिल पा रही है। यहां मेडिकल कॉलेज से डॉ. आरडी रमन तो आए मगर कोर्ट केस की वजह से वह अक्सर  छुट्टी पर रहते हैं। अब उनके आने के बाद ऑपरेशन तो शुरू हो गया मगर ऐसा नियमित नहीं हो पा रहा है। गंभीर मरीजों को तो मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है मगर जिन मरीजों को रोका जा सकता है उन्हें तारीख दी जा रही है। आलम यह है कि रोके जाने वाले मरीजों की लिस्ट लंबी होती जा रही है।

जिला अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉ. एचआर वर्मा के रिटायर होने के बाद से ही डॉ. एके श्रीवास्तव ही एक सर्जन बचे हैं। अब उनपर चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार भी है और ओपीडी की जिम्मेदारी भी इस वजह से अस्पताल में मेजर सर्जरी पूरी तरह से ठप हो गई थी। इस बीच मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरडी रमन  को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इनके आने के बाद अस्पताल में सर्जरी तो शुरू हुई मगर नियमित रूप से नहीं। अभी भी अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों के हित को देखते हुए स्थायी सर्जन की मांग की जा रही है।

ताकि मरीजों को परेशान न होना पड़े। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सर्जरी शुरू हुई मगर नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। कोर्ट केस के कारण डॉ. रमन छुट्टी पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed