फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Patient face problem in district hospital

अचानक रेफर करने से मरीज सांसत में

Sun, 17 Jan 2016 08:12 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में रात में कोई डॉक्टर न होने की वजह से मरीजों की जान पर बन आ रही है। दिन में भर्ती मरीज को पहले तो सामान्य प्रसव का प्रयास शुरू हो रहा है मगर रात तक यदि मरीज की हालत बिगड़ी और ऑपरेशन की नौबत आ रही है तो उसे तत्काल रेफर कर दिया जा रहा है। अब रात में अचानक रेफर होने पर तीमारदारों की समझ में नहीं आ रहा है कि वह कहां जाए। मेडिकल कॉलेज की दूरी ज्यादा होने पर वह प्राइवेट अस्पताल की ओर चले जा रहे हैं और खर्च से कर्ज में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


205 बेड वाले महिला अस्पताल में स्त्री और प्रसूती रोग विशेषज्ञ के छह पद खाली हैं, जबकि तीन डॉक्टर लंबे समय से मेडिकल लीव पर हैं। ऐसे में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सीएमओ ने हेल्थ पोस्ट की छह डॉक्टरों तैनाती की थी, लेकिन सभी ने ड्यूटी करने से इन्कार कर दिया था। अब काफी प्रयास के बाद और रात में इमरजेंसी ड्यूटी से छूट मिलने पर दो डॉक्टर सोमवार को अस्पताल पहुंचीं। मगर नाइट ड्यूटी में डॉक्टर के न होने की वजह से मरीजों को सांसत झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से इसके लिए कमिश्नर से लेकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य तक पत्र लिखा जा चुका है मगर इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। डॉक्टरों की मनमानी का आलम यह है कि पिपराइच और सहजनवां स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चार डॉक्टरों की ड्यूटी महिला अस्पताल में लगाने के साथ ही उन्हें रिलीव जा चुका है और प्रमुख सचिव सस्पेंड करने तक की चेतावनी दे चुके हैं मगर कोई फायदा नहीं हो सका है। एक तरह जननी को लेकर तमाम योजनाएं चल रही हैं वहीं जिलास्तर के अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केस-1
छोटेकाजीपुर की रहने वाली कंचन को घर वाले प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में दाखिल कराए थे। रात में साढ़े दस बजे अचानक बताया गया कि डॉक्टर नहीं हैं, मेडिकल कॉलेज लेकर जाइए। परेशान घर वाले प्राइवेट अस्पताल लेकर गए और रिश्तेदारों से रुपये लेकर इलाज करा रहे हैं।

केस-2
सिकरीगंज की रहने वाली श्वेता को घर वाले शनिवार की रात 11 बजे के करीब लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर न होने की वजह से उसे भर्ती ही नहीं किया गया है। सीधे यह कह दिया गया कि डॉक्टर नहीं हैं और मेडिकल कॉलेज जाइए। ठंड की रात में तीमारदार दो घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed