फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus after patient death in gorakhpur

तारामंडल में मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 16 Dec 2019 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
ruckus after patient death in gorakhpur
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल स्थित सत्या हॉस्पिटल में हार्निया का आपरेशन कराने वाले मरीज की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा किया और अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पाकर रामगढ़ताल इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। घटना के बाद परिजन तहरीर देने थाने पहुंचे। हालांकि बाद में परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


बेतियाहाता निवासी बीरेंद्र कुमार मौर्या (55) को शनिवार की शाम तारामंडल के सत्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मृतक बीरेंद्र के भतीजे अनूप कुमार मौर्या और बेटे रवि ने रामगढ़ताल इंस्पेक्टर को बताया कि चिकित्सकों ने शनिवार की रात को उनका हार्निया का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद सबकुछ ठीक था। रविवार की दोपहर में ही अचानक उनकी मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सकों ने मौत की बात छिपाते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बीरेंद्र की मौत के बाद चिकित्सक और कर्मचारी फरार हो गए। इसके बाद परिजन शव लेकर हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और परिजनों को तहरीर देने की बात कह थाने ले आए।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर पहले आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस परिजनों को तहरीर देने के लिए थाने लाई। बाद में परिजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया।

राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर

मरीज के हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। 12 घंटे तक कुछ खाने-पीने को नहीं देना था लेकिन रविवार की सुबह ही एक महिला तीमारदार ने पानी पिला दिया। इससे बीरेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मौत अस्पताल में नहीं बल्कि रास्ते में हुई है।
- डॉ एसपीडी द्विवेदी, प्रबंधक, सत्या हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed