{"_id":"586808ff4f1c1b047feec486","slug":"operation-cancelled-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनेस्थीसिया डॉक्टर नहीं आए, ठप पडे़ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनेस्थीसिया डॉक्टर नहीं आए, ठप पडे़ ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में ऑपरेशन एक पहेली बनती जा रही है। छह महीने से ज्यादे का समय गुजर चुका है लेकिन एक एनेस्थीसिया के डॉक्टर न आने से यहां पर ऑपरेशन ठप पड़े हैं। एसआईसी एनेस्थीसिया डॉक्टर होने से कुछ ऑपरेशन तो करा देते हैं लेकिन अब लंबी वेटिंग लिस्ट हो चुकी है। इससे मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई दिन इंतजार करने के बाद मरीजों को प्राइवेट में या मेडिकल कॉलेज जाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
जिला अस्पताल में एक एनेस्थीसिया के डॉक्टर की तैनाती के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक को पत्र लिखा जा चुका है। निरीक्षण करने आए स्वास्थ्य राज्य मंत्री और फिर कमिश्नर ने भी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल से एक डॉक्टर को भेजने का आदेश दे चुके हैं लेकिन आदेशों का कोई असर नहीं हुआ। बीच में एक डॉक्टर की तैनाती की गई लेकिन अधूरा आदेश होने से डॉक्टर नहीं आ सके। एक डॉक्टर कोे जिला अस्पताल भेजने का आदेश तो हो गया मगर जिला अस्पताल से किसी भी डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज नहीं भेजा गया। इससे आज तक वहां से डॉक्टर को रिलीव नहीं किया जा सका है। एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने बताया कि इसे लेकर कई बार पत्र लिखा जा चुका है।