फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only 47.45 percents votes were casted in bipoll election

नहीं दिखा उत्साह, उपचुनाव में 47.45 फीसदी वोटिंग

Sun, 11 Mar 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 11 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Only 47.45 percents votes were casted in bipoll election
भटहट के मतदान केंद्र में लगी लाइन। - फोटो : Amar Ujala
सदर लोकसभा उपचुनाव में वोटरों का उत्साह नहीं दिखा है। देरशाम तक चले मतदान के बाद जो आंकड़े निकलकर सामने आए, उसके मुताबिक 47.45 फीसदी मतदान हुआ है। यह वोटिंग वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से करीब 7.13 फीसदी कम है। वोटिंग के मामले में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता आगे रहे हैं। शहरी क्षेत्र से मतदाता कम निकले। ईवीएम, वीवीपैट की खराबी से 30 से अधिक बूथों पर मतदान प्रभावित रहा है। तमाम केंद्र ऐसे रहे, जहां घंटों मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांसदी छोड़ने के बाद खाली सदर लोकसभा सीट के लिए रविवार को चुनाव कराया गया। चुनाव आयोग ने कई बार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, फिर भी मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले। संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 47.45 फीसदी वोटिंग हुई है। यह आंकड़ा चुनाव आयोग को भेजा गया है। सबसे ज्यादा मतदान पिपराइच, सहजनवां और कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन


इस सीट से भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ल, कांग्रेस की डॉ. सुरहीता करीम और सपा के प्रवीण कुमार निषाद सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था, लेकिन सपा को समर्थन देकर चुनाव को रोमांचक बना दिया। इस बार 19 लाख 49 हजार मतदाताओं को वोट डालना था, लेकिन सबने उत्साह नहीं दिखाया। चुनाव आयोग के पास जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक 2014 में आम चुनाव के दौरान गोरखपुर सदर संसदीय सीट के 54.58 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस उपचुनाव की वोटिंग में जबरदस्त गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 को आएंगे नतीजे
उपचुनाव के नतीजे 14 मार्च को आएंगे। गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में संसदीय सीट से संबंधित सहजनवां, कैंपियरगंज, गोरखपुर नगर, पिपराइच और गोरखपुर देहात विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अलग-अलग टेबल पर कराई जाएगी। इसकी तैयारियों में प्रशासनिक अफसर जुट गए हैं।  


संसदीय सीट पर कहां-कितनी वोटिंग 
विधानसभा क्षेत्र        वोटिंग फीसदी
गोरखपुर नगर             37.76
गोरखपुर ग्रामीण          47.74
पिपराइच                   52.24
सहजनवां                  50.07
कैंपियरगंज                49.43

मुख्यमंत्री के मतदान केंद्र पर 37 फीसदी वोटिंग 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस मतदान केंद्र पर वोट डाला है, वहां महज 37 फीसदी वोटिंग हुई। इससे मतदाता जागरूकता और वोटरों को बूथ तक लाने की कवायद सवालों के घेरे में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या में वोट डाला। इस मतदान केंद्र पर आठ बूथ बने थे। 5000 मतदाताओं को वोट डालना था, लेकिन शाम पांच बजे तक 2237 वोटर ही आ सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ बूथ वाले इस मतदान केंद्र के बूथ संख्या 250 पर वोट डाला। इस बूथ पर महज 284 मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा 409 वोट बूथ संख्या 247 और सबसे कम 33 वोट बूथ संख्या 253 पर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed