फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online application will have to apply for permanent DL

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी हुआ ऑनलाइन

Tue, 06 Sep 2016 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Sep 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Online application will have to apply for permanent DL
apply online
अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया भी मंगलवार से ऑनलाइन कर दी गई है। आवेदन फॉर्म और फीस अब विभाग के काउंटर पर नहीं जमा होंगे। इससे दलालों से मुक्ति की राह आसान हो गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एसआर पाल के अनुसार अब काउंटर पर कोई आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थी, पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करेंगे। बॉयोमीट्रिक और कंप्यूटर टेस्ट के बाद निर्धारित अवधि के अंदर फिर से स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक को सिर्फ बॉयोमीट्रिक और कंप्यूटर टेस्ट के लिए ही विभाग आना होगा।
विज्ञापन

टेस्ट में अभ्यर्थियों को लाना होगा मूल प्रमाण पत्र

परिवहन विभाग में अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले अभ्यर्थियों को अब टेस्ट के दौरान मूल प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त भरे गए प्रमाण पत्र से मिलान न होने पर टेस्ट में अभ्यर्थियों को बैठने नहीं दिया जा रहा है। इससे आए दिन विभाग में हंगामा हो रहा है। आरटीओ एम. अंसारी ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था में अगर अभ्यर्थी ने फॉर्म भरते वक्त कोई गलती की है तो उसे मूल प्रमाण पत्र से  मिलाकर तत्काल ठीक करा दिया जाएगा। मंगलवार को भी आरटीओ के टेस्ट रूम में फॉर्म पर डिटेल गलत होने से नौ अभ्यर्थियों को टेस्ट में बैठने नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed