फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one teacher suspend in fraud

दूसरे के शैक्षिक दस्तावेज पर नौकरी करने के आरोप में शिक्षक बर्खास्त

Sat, 28 Sep 2019 04:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
one teacher suspend in fraud
सस्पेंड

 जिले के परिषदीय विद्यालय में दूसरे के अंकपत्र पर 24 साल से नौकरी कर रहे एक शिक्षक को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग को दूसरे के अंकपत्र के सहारे नौकरी करने की शिकायत मिली थी।

विज्ञापन


विभाग ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि आरोपी शिक्षक ने कूटरचित तरीके से दूसरे के हाईस्कूल अंकपत्र को अपना बताकर नौकरी हासिल की और 24 साल तक अपनी सेवाएं देता रहा
विज्ञापन


ब्रह्मपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसौनी में तैनात अतुल कुमार सिन्हा 1995 से बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापन का काम कर रहे हैं। शिकायत पर विभाग ने उनके हाईस्कूल के अंकपत्र को सत्यापन के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बोर्ड ने रिकॉर्ड का मिलान किया तो शिक्षक के अंकपत्र पर मौजूद अनुक्रमांक की जगह कुमारी अंजू का नाम मिला। वहीं कुल नंबरों से भी छेड़छाड़ की गई थी। आरोपी शिक्षक ने उसे कुल प्राप्तांक को 339 से बढ़ाकर 385 कर लिया था। इसी अंकपत्र के मुताबिक आरोपी ने नौकरी हासिल कर ली।


अब तक 33 पर कार्रवाई, कई और लटक रही तलवार
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से फर्जी शिक्षकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अब तक 33 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। वहीं 50 से अधिक शिक्षकों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई किए जाने की तैयारी है। बार बार सत्यापन के लिए बुलाने के बाद भी ये शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग में अपने दस्तावेजों के साथ नहीं पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed