फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   now lady conductor give ticket in roadways buses

बसों में अब महिला कंडक्टर भी काटेंगी टिकट

Mon, 18 Jul 2016 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 18 Jul 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
now lady conductor give ticket in roadways buses
रोडवेज बस
रोडवेज की बसों में अब महिला परिचालक टिकट काटती नजर आएंगी। परिवहन निगम मुख्यालय ने महिला यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। गोरखपुर रीजन में अभी 10 महिला परिचालक हैं। इसे देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय महिला परिचालकों का ड्यूटी चार्ट तैयार करने में लग गया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम में अभी तक महिला परिचालकों की भर्ती तो काफी पहले ही कर ली गई थी। मगर उनसे केवल कार्यालय का ही काम लिया जा रहा था। मगर महिला यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने अब बसों में महिलाओं की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है। यह व्यवस्था इसलिए भी संभव हो सकी है कि अब बसों के टिकट ऑनलाइन हो गए हैं, जिससे उन्हें रास्ते में टिकट काटने की भी जरूरत नहीं होगी। हालांकि बीच रास्ते में अगर कोई यात्री बस में चढ़ता है तो ऐसे समय में टिकट काटने की ट्रेनिंग भी उन्हें दी जाएगी।
विज्ञापन


महिला परिचालकों को यह सहूलियत दी गई है कि उन्हें केवल दिन में चलने वाली बसों में ड्यूटी करनी होगी। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि महिला परिचालकों की ड्यूटी के लिए चार्ट तैयार किया जा रहा है। सुबह चलकर शाम को लौट आने वाली बसों में ही उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed