{"_id":"5d78a5978ebc3e93d84472d5","slug":"no-action-by-forest-department-against-monkeys-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बंदरों के आतंक से परेशान होकर सड़क पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण, घंटों लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बंदरों के आतंक से परेशान होकर सड़क पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण, घंटों लगा रहा जाम
Wed, 11 Sep 2019 01:13 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कांध गांव में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। गांव के लोग बंदरों से कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन वन विभाग उन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। बुधवार सुबह बंदरों के हमले से 15 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद विभाग के रवैये से आक्रोशित ग्रमीणों ने बुधवार सुबह नौ बजे करीब डेढ़ घंटे के लिए फरेंदा महराजगंज मार्ग को रामनगर चौराहे के पास जाम कर दिया।
विज्ञापन
बाद में मौके पर पहुंचे डीएफओ द्वारा बंदरों को जल्दी पकड़वाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। गांव के लोगों ने बताया कि बीते तीन दिनों से बंदरों ने उन्हें परेशान कर दिया है। इस बीच उनके हमले में 15 लोग घायल हो गए। लेकिन वन विभाग की ओर से इस मामले में कारगर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि वन विभाग को कई बार बंदरों के उत्पात की सूचना दी गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद रेंजर पकड़ी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसके लिए दस हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होता देख बुधवार को लोगों ने फरेंदा महराजगंज मार्ग को जाम कर गुस्से का इजहार किया। वन विभाग के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। करीब ड़ेढ़ घंटे जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर एसडीएम देवेंद्र कुमार मौके पर पर पहुंचे। वह लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गांव के लोग अपनी जीद पर अडे़ रहे।
उनकी मांग थी कि बंदरों को तत्काल पकड़ा जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। उनका आक्रोश देख डीएफओ पुष्प कुमार के. मौके पर पहुंचे, तब जाकर ग्रमीण शांत हुए।