{"_id":"5d97a7ab8ebc3e01602600b8","slug":"nishad-party-will-declear-its-candidate-in-panchayat-chunav-gorakhpur-city-news-gkp3242967146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी निषाद पार्टी : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी निषाद पार्टी : संजय
विज्ञापन

गोरखपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी उतारने की घोषणा शुक्रवार को की। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव लड़ना चाह रहे हैं वे अपना आवेदन निषाद पार्टी के पोर्टल पर कर सकते हैं। पार्टी क्षेत्र पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचातय, ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। कहा कि आस्तीन में पलने वाले सांपों का पार्टी तोड़ने का सपना साकार नहीं होगा।
डॉ. संजय जिला पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2020 का पंचायत का चुनाव पार्टी के लिए बहुत कुछ निर्धारित करेगा। बोले- उम्मीदवार चाहे कोई भी हो पर विजय पार्टी उम्मीदवार की होगी। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन के लिए कार्य करता है वह जनप्रतिनिधियों से भी महान होता है। जिस भरोसे के साथ हमने पार्टी की नींव रखी है उसे उसी भरोसे के साथ आगे भी ले जाना है।
निषाद नेता ने कहा कि उनका दुश्मन चालाक है वह जानता है कि लोहा-लोहे को काटता है। इसलिए विरोधियों ने दांव उनके लोगों पर खेला। कुछ लोगों ने अपना जमीर बेच दिया है। वे यह जरूर समझ लें कि सभी निषादों ने अपना जमीर नहीं बेचा है। कायरों की तरह वार करने से कोई योद्धा नहीं हो जाता है। निषाद पार्टी का कारवां तब तक नहीं रुकने वाला है जब तक वह सत्ता पर काबिज नहीं हो जाती। कार्यक्रम में जगदीश निषाद, कन्हैया निषाद, महेंद्र निषाद, रविंद्र निषाद, बाबूराम निषाद, आरती निषाद, देवमणि, रामसनेही आदि उपस्थित थे।