फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ninety two special buses for passengers on chat and Diwali 

दीपावली और छठ पर चलेंगी 92 स्पेशल बसें, यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की सौगात 

Tue, 15 Oct 2019 10:45 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 15 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
ninety two special buses for passengers on chat and Diwali 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने गोरखपुर रीजन में 92 स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया है। इन बसों का संचालन 22 अक्तूबर से दो 

विज्ञापन

नवंबर तक दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के साथ आसपास के जिलों के लिए किया जाएगा। सोमवार को विभाग ने स्पेशल बसों का रूट चार्ट जारी कर दिया है। एसी और साधारण दोनों बसें यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान दिल्ली, कानपुर और लखनऊ में ड्राइवर और कंडक्टरों के मनमानी की शिकायतें मिलीं हैं। ये घर पहुंचने की जल्दी में खाली बसें ही लेकर चल देते थे। इसलिए इस बार आनंद विहार, आलमबाग, कैसरबाग और कानपुर के झकरकट्टी में गोरखपुर परिवहन निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो यात्रियों को अपने क्षेत्र की बसों में बैठने में मदद करेंगे। त्योहार में जब तक स्पेशल बसों का संचालन होगा तब तक ये कर्मचारी तैनात रहेंगे। गोरखपुर रीजन में गोरखपुर,राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, निचलौल, सोनौली, पडरौना डिपो शामिल हैं। सभी डिपो से बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed