फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New witing hall and cab way will build at railway station

नीचे कैब-वे, ऊपर होगा एसी वेटिंग हाल

Sun, 01 Jan 2017 01:15 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 01 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
New witing hall and cab way will build at railway station
रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्लेटफॉर्म नौ के पास पहली मंजिल पर एसी वेटिंग हाल बनाया जाएगा और इसके नीचे कैब-वे। वेटिंग हाल तक पहुंचने के लिए उन्हें सीढ़ियां भी चढ़ने की जरूरत नहीं होगी, एस्केलेटर से वे सीधे वेटिंग हाल में पहुंचेंगे और ट्रेन आने के समय निर्धारित प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट से नीचे उतरेंगे।
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में रेलवे की योजना के मुताबिक प्लेटफॉर्म तक अपने वाहनों से आने वाले यात्री कैब-वे में गाड़ी खड़ी करेंगे। उनके बैठने के लिए वेटिंग हाल बनेगा, जिसमें बड़ा ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगा रहेगा। वेटिंग हाल को फुट ओवर ब्रिज से जोड़ दिया जाएगा ताकि यात्री ब्रिज पर चढ़ने के बाद सीधे वेटिंग हाल में पहुंच जाएं। यही नहीं सभी प्लेटफॉर्म पर एक-एक लिफ्ट भी लगाए जाएंगे। वेटिंग हाल के पास ही भविष्य में टिकट काउंटर भी बनाने की योजना है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि वर्ष 2017 में कैब-वे और प्लेटफॉर्म नौ के पास एसी वेटिंग हाल बनकर तैयार हो जाएगा। यह कार्य प्राथमिकता में है। इसके बनने से यात्रियों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन


खानपान स्टॉल भी खुलेगा
प्लेटफॉर्म नौ के पास बनने वाले वेटिंग हाल के पास ही खानपान का एक स्टॉल भी खुलेगा, ताकि ट्रेनों के देर होने पर यात्रियों को खाने-पीने का सामान वहीं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed