फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New operation theatre of women hospital is failed again in inspection

जांच में ओटी का सैंपल फिर फेल

Wed, 21 Dec 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Dec 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
New operation theatre of women hospital is failed again in inspection
मह‌िला अस्‍पताल।
जिला महिला अस्पताल में करीब दो करोड़ की लागत से बनी नई ओटी (ऑपरेशन थिएटर) का दूसरा सैंपल भी फेल हो गया है। मेडिकल कॉलेज की जांच में सैंपल में तमाम बैक्टीरिया पाए गए। जिस ओटी को लेकर तमाम दावे किए जा रहे थे, उसकी हकीकत जांच में सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में बनी नए ओटी को शिफ्ट करने के लिए करीब छह महीने पहले कवायद तेज की गई थी। पुरानी ओटी में संक्रमण का खतरा सामने आने के बाद जिस नई ओटी पर अस्पताल प्रशासन इतरा रहा था, वह दो बार की जांच में फेल हो चुका है। करीब दो करोड़ की लागत से बने इस ओटी में दावा किया जा रहा था कि संक्रमण का विशेष ध्यान रखने के साथ ही तमाम अत्याधुनिक उपकरण व तकनीक इस्तेमाल किए गए हैं, जिसका फायदा मरीजों को सीधे तौर पर मिलेगा। वहीं डॉक्टरों के लिए भी यह सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन


इसे शुरू करने से पहले मेडिकल कॉलेज में सैंपल भेजकर जांच करानी होती है। करीब महीने भर पहले पहला सैंपल भेजा गया था, जिसमें कमी पाई गई और अब दूसरे सैंपल में भी बैक्टीरिया पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की ओर से कुछ सुझाव देकर उसे सुधारने की सलाह देते हुए फिर सैंपल मांगा गया है। जांच में सैंपल सही मिलने के बाद ही यह ओटी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में पांच मौत के बाद गर्माया था मामला
करीब डेढ़ साल पहले जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे के भीतर पांच नवजातों की मौत से सनसनी फैल गई थी। प्रशासन से लेकर शासन तक इसे लेकर अफरा-तफरी मची और जांच में संक्रमण का मामला सामने आया था, जिसके बाद नई ओटी शुरू करने पर जोर दिया गया और कवायद शुरू हुई, मगर ओटी का सैंपल जब तक पास नहीं होगा, इसे शिफ्ट नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed