{"_id":"6df8a81bf74b18d9f99e584050bd7db3","slug":"ncc-cadet-grt-knowledge-of-startup-india-standup-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया से रूबरू हुए एनसीसी कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया से रूबरू हुए एनसीसी कैडेट
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी 5/15 यूपी गर्ल्स बटालियन ने शनिवार को ‘स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया’ के एक्शन प्लान मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। गोरखपुर यूनिवर्सिटी और सेंट एंड्रयूज कॉलेज के हॉस्टल में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएससी कैडेटों को उद्यम शुरू करने की जानकारी दी गई।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी उद्यम में प्रवेश के लिए युवाओं को किस तरह बैंक ऋण और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस योजना में दलित, आदिवासी और महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए विशेष सुविधा का इंतजाम है।
कुलपति ने बताया कि इस योजना से देश भर में फैली लगभग सवा लाख बैंक शाखाओं को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में कैप्टन विनीता पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास की गति को किस तरह तेज करेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सेंट एंड्रयूज कॉलेज के हॉस्टल में वीडियो प्रसारण के जरिए कैडेट्स को जानकारी दी गई। यहां प्राचार्य जेके लाल, महिला इकाई की एनसीसी प्रभारी डॉ. निधि लाल, संजय जॉन, सुषमा जॉन के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम संपन्न किया गया।