फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   napali tibetan citizen arrest on india nepal sanouli border

सात हजार में भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले तिब्बती शरणार्थी को बार्डर पर पकड़ा

Thu, 19 Dec 2019 10:33 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Thu, 19 Dec 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
napali tibetan citizen arrest on india nepal sanouli border
तिब्बती शरणार्थी को बार्डर पर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
भारत नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते काठमांडू से दिल्ली जा रही एक बस की जांच में इमीग्रेशन अधिकारियों ने नेपाल में शरणार्थी के रूप में रह रहे एक युवक के पास भारत की नागरिकता रखने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस को सौप दिया। आरोप है कि युवक जालसाजी एवं कूटरचित ढ़ंग से दिल्ली के दलालों की मिलीभगत से भारतीय निर्वाचन कार्ड बनवा लिया था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात इमीग्रेशन अधिकारी राधवेंद्र सिह कार्यालय में अपने साथियों के साथ भारत से नेपाल आने जाने यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान काठमांडू से चल कर एक बस दिल्ली जाने के लिए सोनौली पहुंची और यात्रियों की जांच के लिए इमीग्रेशन अधिकारियों ने सभी से पासपोर्ट और बीजा पहचान पत्र की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक तेनजिंग दोनों गुरुंग पुत्र ताशी बंगपाल भी था, जिसने भारत का निर्वाचन कार्ड दिखाया संदेह होने पर युवक को रोक लिया गया और कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि युवक मूलतः नेपाली तिब्बती शरणार्थी है। युवक के माता पिता तिब्बती आश्रम बोध्य काठमांडू में शरणार्थी स्टेट्स से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमीग्रेशन अधिकारियों ने बताया कि युवक ने 12 तक पढ़ाई नेपाल में की और बीसीए की पढ़ाई के लिए इसी साल बंग्लौर में दाखिला लिया। आने जाने के दौरान दिल्ली में कुछ एजेंट और दलालों से मिलकर जालसाजी करते हुए कूटरचित ठंग से युवक ने भारतीय निर्वाचन कार्ड बना लिया। काफी पूछताछ के बाद युवक ने बताया कि सात हजार देने के बाद इसे दस दिन में एजेंट ने बनवाकर दे दिए।

इस संबंध में कोतवाल विजय राज सिह ने बताया कि इमीग्रेशन अधिकारी की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed