फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MBBS degree on fake certificate

डॉक्टरों के जाति प्रमाण पत्र पर उठे सवाल

Sun, 26 Jun 2016 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 26 Jun 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
MBBS degree on fake certificate
च‌िक‌ित्‍सक
पीपीगंज के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों के डॉक्टर बनने पर सवाल उठ गए हैं। वहीं के रहने वाले एक शख्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेज कर जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताया है। आरोप है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए ही उन्हें एमबीबीएस में दाखिला लिया था। पीएमओ कार्यालय से पत्र मिलने के बाद एसएसपी ने सीओ कैंपियरगंज को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।  आदेश मिलने पर सीओ ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल गांव निवासी अमित स्वरूप ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि गांव के रामप्रसाद के परिवार के श्याम मोहन, सुनील कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार, पुनीत ने सीपीएमटी परीक्षा में अनुसूचित जाति और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के प्रमाणपत्र लगाकर शामिल हुए। इसी आधार पर उन्हें दाखिला मिला है और वह सरकारी नौकरी भी पा गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक ये लोग बनिया जाति के हैं जो पिछड़ी में आते हैं। इनके बाबा कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे।
विज्ञापन


चार लोग सरकारी नौकरी में है और पुनीत एमबीबीएस चतुर्थ सेमेस्टर में हैं। सभी ने आगरा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था। सीओ आफिस के मुताबिक इस मामले में जांच शुरू करने के साथ ही बयान भी दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed