{"_id":"5c73f848bdec2253344390cb","slug":"man-misdeed-with-woman-in-gorakhpur-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Mon, 25 Feb 2019 07:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल इलाके के गत्ता फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ झाड़ फूंक के बहाने दुष्कर्म किया गया। मामला करीब एक साल पुराना है। शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर पीड़ित महिला आयोग में फरियाद लेकर गई थी। महिला आयोग के आदेश पर दिल्ली के कापसहेड़ा थाने में केस दर्ज कर इसे चिलुआताल पुलिस को स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत के मुताबिक गत्ता फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसकी जान-पहचान एक अन्य महिला से हो गई थी। एक दिन उसने सिर में दर्द की बात कही तो महिला उसे परमेश्वरपुर स्थित अमित नाम के युवक के पास ले गई। वह पास के ही एक मजार पर रहकर झाड़-फूंक करता था। महिला के मुताबिक अमित ने झाड़-फूंक के बहाने कुछ पिला दिया। घर आने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। शिकायत करने पर अमित घर आया और अकेला पाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। भागने की कोशिश पर उसने मारपीट भी की थी।
विज्ञापन