फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Elections 2019 Wedding expenditure will include in candidate campaign

शादी में प्रचार तो पूरा खर्च प्रत्याशी के खाते में, चुनाव तक शादी समारोह -लंगर की भी निगरानी 

Tue, 23 Apr 2019 11:24 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 23 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Wedding expenditure will include in candidate campaign
शादी (सांकेतिक तस्वीर)

मतदान तक जिले में आयोजित शादी समारोह और लंगर की भी चुनाव में तैनात अधिकारियों की नजर रहेगी। अगर इस दौरान कोई भी प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार करता मिला तो उस समारोह का पूरा खर्च उसके खर्च में जोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बांसगांव लोकसभा सीट के लिए तैनात व्यय प्रेक्षक समांथा एम और गोरखपुर सीट के व्यय प्रेक्षक सुरेंद्र पाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अलग-अलग समीक्षा बैठकों के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी खर्च की निगरानी, आंकलन के लिए तैनात सभी टीमें पूरी तरह से सक्रिय हो जाएं।
विज्ञापन


किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा स्टेटिक टीमें एक ही स्थान पर खड़े रहने की बजाए अलग-अलग जगहों पर खड़े होकर वाहनों, संदिग्ध लोगों की जांच करें। कहीं पर अगर बड़े पैमाने पर रुपया, शराब या स्वर्ण या चांदी के आभूषण मिलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल उन्हें भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के विज्ञापन, रैली और अन्य खर्चों की निगरानी के लिए सभी टीमें विशेष रूप से चौकस रहें । बैठक में मुख्य कोषाधिकारी नन्दकिशोर धर द्विवेदी सहित सभी टीमों के प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed