{"_id":"5cb8dde1bdec2214114a4d07","slug":"lok-sabha-elections-2019-ravi-kishan-held-press-conference-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि किशन बोले- सांसद बना तो योगी की खड़ाऊं रखकर करूंगा सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि किशन बोले- सांसद बना तो योगी की खड़ाऊं रखकर करूंगा सेवा
Fri, 19 Apr 2019 01:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रवि किशन गोरखपुर में चुनाव प्रचार करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर की गद्दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। शहर संसदीय सीट से सांसद बना तो योगी की खड़ाऊं रखकर जनता की सेवा करेंगे। सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। किसी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने सबके नाम दिए हैं। हर नेता, कार्यकर्ता और जनता के दरवाजे पर जाएंगे। होटल का खाना नहीं खाएंगे। जिसके घर जाएंगे, वहीं खाना खाएंगे। रात में बेनीगंज स्थित दफ्तर में पत्रकारों से कहा कि हार के डर से विपक्ष बौखला गया है। जयाप्रदा के खिलाफ आजम खान की टिप्पणी इसी मानसिकता से की गई है।
विज्ञापन
रवि किशन ने कहा कि देश में दो प्रधानमंत्री की बात करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। मोदी और योगी बाबा का अपना कोई निजी स्वार्थ नहीं है। गोरखपुर के विकास की योजना प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने बना रखी है। काम तेजी से हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस के 72 हजार रुपये के चॉकलेटी वादे पर जनता को भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
गोरखपुर में कई फिल्मों की शूटिंग की
रवि किशन ने गोरखपुर में कई फिल्मों की शूटिंग की है। डॉ. वजाहत करीम की फिल्म केहू हमसे जीत न पाई में मुख्य भूमिका निभाई थी। दुलहा एइसन चाही, प्रीत न जाने रीत और सुहागन बना द सजना की शूटिंग भी गोरखपुर में हुई है।
विज्ञापन
शूटिंग छोड़कर गोरखपुर आया
बाहरी प्रत्याशी और फिल्मों में काम उठे सवाल पर रवि किशन ने कहा कि सारी शूटिंग छोड़कर आया हूं। अब देशसेवा करनी है। मिट्टी, मानुष की कीमत गरीब ही जानता है। गरीब ब्राह्मण परिवार से था। घर, परिवार चलाने के लिए रामलीला में सीता माई की भूमिका निभाता था। मां की साड़ी और बाप की धोती फटी थी, फिर मुंबई पहुंचा। कड़े संघर्षों से मुकाम बनाया है। फिल्म में काम करने पर सवाल उठाने वालों को पता नहीं है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से 50 हजार परिवारों को रोजगार मिला है। जैसे ही टिकट मिला, वैसे ही मीडिया ने मेरी शुक्ला जाति बता दी। रवि किशन बनकर ही चुनाव लड़ना और जनता का दिल जीतना है।