फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lohiri celeberated in gorakhpur

लोहड़ी पर जमकर चला भंगड़े का दौर

Sun, 14 Jan 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 14 Jan 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lohiri celeberated in gorakhpur
लोहड़ी मनातीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
सिख व पंजाबी समाज के लिए शनिवार का दिन लोहड़ी की वजह से खास था। उमंग व उल्लास के त्योहार को रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। शाम होते ही अग्नि को लोहड़ी समर्पित कर ‘भंगड़ा दे बारी..., दूल्हा भट्टी वाला..., दूल्हे की ती ब्याही...’ जैसे गीतों और भंगड़े का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात तक चलता रहा। 
विज्ञापन


शहर के सिखबहुल मोहल्लों में शुक्रवार को त्योहार का असर सुबह से ही सिख व पंजाबी घरों में दिखने लगा। तरह-तरह के व्यंजनों के साथ लोहड़ी की तैयारी का क्रम दिन भर चला। शाम होते ही पहले लोगों ने अपने-अपने घरों में लोहड़ी जलाई, फिर पहले से नियत सामूहिक स्थान पर पहुंच कर अरदास के साथ लोहड़ी का आनंद लिया। मोहद्दीपुर और पैडलेगंज गुरुद्वारे के समीप अरदास के बाद सामूहिक लोहड़ी जलाई गई।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर गुरुद्वारे के सामने रात आठ बजे लोग लोहड़ी मनाने के लिए जुटे। हजूरी रागी भाई रसपाल सिंह ने अरदास की। इसके बाद लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, छुहारा, मक्का से तैयार प्रसाद लोहड़ी को समर्पित किया। एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और गीत गाए। महानगर के बैंक रोड, राप्तीनगर, सूरजकुंड, रेलवे कॉलोनी, शाहपुर स्थित पंजाबी कॉलोनियों में भी उत्साह रहा। वहां भी लोगों ने लोहड़ी जलाई और समुदाय की महिलाएं-पुरुष व बच्चों ने ने जमकर गिद्धा-भंगड़ा किया। इस दौरान मनमोहन सिंह लाडे, अरविंदर सिंह राजन, जयपाल सिंह, हरबंश सिंह चटवाल, रसपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बहुओं के लिए यादगार रही लोहड़ी
जिन घरों में नई बहू आई थीं, वहां लोहड़ी का उल्लास बेहद खास दिखा। सुबह से ही ऐसे घरों में लोहड़ी को खास बनाने की तैयारियां जारी रहीं। जिन घरों मेें बहू आई होती हैं, या बच्चा पैदा होता है, वहां काफी धूमधाम से लोहड़ी मनाने की परंपरा है। 


सुधार के संकल्प का पर्व
पर्व से जुड़ी मान्यता के मुताबिक इस दिन एक डाकू ने लड़की की मदद की ठानी और वह कर दिखाया। लोहड़ी देश और समाज के लिए कुछ ऐसा ही बेहतर करने के संकल्प का पर्व है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed