{"_id":"5dbd7ef68ebc3e93ca6fa30c","slug":"level-crossing-gates-remained-open-while-train-passes-by-due-to-gate-man-negligence-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गेटमैन की लापरवाही से खुला रहा समपार फाटक, गुजर गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गेटमैन की लापरवाही से खुला रहा समपार फाटक, गुजर गई ट्रेन
Sat, 02 Nov 2019 06:39 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 02 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा तहसील क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह गेटमैन की लापरवाही के कारण समपार फाटक खुला रहा गया। जिससे आनंद विहार से चलकर गोरखपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस तेजी से गुजर गई। ऐसा नजारा देख आस पास मौजूद लोग भी हैरत में पड़ गए। गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खुले रेलवे फाटक से कई दो पहिया वाहन भी गुजर गए।
खुले समपार फाटक से अचानक दिल्ली के आनंद विहार से चलकर गोरखपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की सुबह 9:15 बजे लेहड़ा स्टेशन से गुजरी। जिस समय ट्रेन गुजरी, उस समय समपार फाटक बंद ही नहीं था। जिसे देखकर मौजूद लोग भी सहम गए। लोगों के अनुसार ट्रेन कुछ दूर आगे जाकर रूक गई। आनंदनगर स्टेशन अधीक्षक गुफरान ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर और गार्ड ने इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी।
स्टेशन अधीक्षक बृजमनगंज तनवीर अहमद ने कहा कि गेट बंद करने और खोलने की जिम्मेदारी गेटमैन की होती है। हमे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है l लेहड़ा रेलवे स्टेशन सीनियर सेक्शन इंजीनियर बढ़नी के अंडर में आता है।
विज्ञापन
इस मामले में एईएन नार्थ गोंडा जीबी सिंह का कहना है कि किसी खराबी के कारण गेट बंद नहीं हो रहा था। गेटमैन ने इसकी सूचना लेहड़ा से पहले बृजमनगंज स्टेशन पर दी थी। इसके बाद कॉशन यानी फाटक के दोनों तरफ लाल झंडी लगाकर यातायात रोकते हुए सावधानी पूर्वक ट्रेन को गुजारा गया। इसमें लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है।