{"_id":"5d780a048ebc3e01702d04d3","slug":"kidnaping-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3210838114","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती लापता, व्हाट्सएप पर भेजा बंधक बनाकर जख्मी फोटो, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती लापता, व्हाट्सएप पर भेजा बंधक बनाकर जख्मी फोटो, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 11 Sep 2019 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरटेल कंपनी में काम करने वाली प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की बेटी काजल लापता हो गई। वह सुबह घर से ऑफिस को निकली थी और शाम में उसके नंबर से पिता को कुछ फोटो भेजे गए है जिसमें उसे बंधक बनाया गया है। मुंह बांधा हुआ है और सिर से खून निकलता दिख रहा है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने भोपा बाजार निवासी विजय पाठक और मुंडेरा बाजार निवासी अनूप जायसवाल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
चौरीचौरा में हरिओमनगर में रहने वाले अनिल पांडेय चौरीचौरा के सेंट्रल एकेडमी में शिक्षक है। उनकी बेटी काजल भोपा बाजार स्थित एयरटेल कंपनी के ऑफिस में कार्यरत हैं। मंगलवार की सुबह उसने पिता को बताया कि वहां पर लोगों का बर्ताव ठीक नहीं है और आज वह हिसाब करने जा रही है। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
परेशान पिता ने शाम को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ आया। थोड़ी देर बाद पिता के व्हाट्सएप पर काजल के नंबर से कई फोटो और एक संदेश आया। संदेश में लिखा था कि मैंने अपना बदला ले लिया और फोटो में उसके मुंह और हाथ को बांधा गया था। सिर से खून भी बहता दिखाई दे रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साथी कर्मचारियों पर ही संदेह
पिता ने साथी कर्मचारियों अनूप और विजय पर संदेह जाहिर किया है। उनका कहना है कि बेटी ने बताया कि साथियों का बर्ताव ठीक नहीं है। इसी वजह से उसने काम छोड़ने का भी फैसला किया था। मंगलवार को वह इसी काम के लिए गई थी।
खून नहीं केमिकल लग रहा
हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया फोटो में सिर पर जो खून दिखाई दे रहा है, वह देखने से केमिकल लग रहा है। हालांकि मुंह बंधा होने की वजह से पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल में आए फोटो में लोकेशन किसी जंगल की लग रही है। कुछ लोगों का कहना है कि लोकेशन कुसम्ही जंगल की है। हालांकि पुलिस अभी लोकेशन के बारे में छानबीन शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
सीओ चौरीचौरा, सुमित शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही मामले से पर्दा उठ जाएगा।