{"_id":"5dfcfa908ebc3e87b17f4b07","slug":"kapilvastu-mahotsava-fifth-day-bhojpuri-film-star-khesari-lal-yadav-live-performance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु महोत्सव में खेसारी लाल ने खोले राज, क्यों आ गए तीन हफ्ते में बिग बॉस से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु महोत्सव में खेसारी लाल ने खोले राज, क्यों आ गए तीन हफ्ते में बिग बॉस से बाहर
Sat, 21 Dec 2019 12:03 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव ने 20 मिनट में ही पूरी महफिल लूट ली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु महोत्सव की पांचवीं रात यादगार हो गई। सांसद जगदंबिका पाल के प्रयास से अचानक पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 20 मिनट में ही पूरी महफिल लूट ली। खेसारी लाल यादव ने बुद्ध की धरती को प्रणाम करते हुए बात की शुरुआत बिग बॉस से की। बोले कि बिग बॉस भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। बिग बॉस में सुबह-सुबह मां-बहन की गाली होती थी। यही कारण है कि मैं तीन हफ्ते बाद ही वहां से निकल गया।
मंच से अपने गीत नून रोटी खाएंगे, जिदंगी संग बिताएंगे... गीत की शुरुआत की तो युवा पूरी तरह से जोश से लबरेज दिखने लगे। गीत के एक-एक कड़ी पर युवाओं में गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन
मंच से अपने गीत नून रोटी खाएंगे, जिदंगी संग बिताएंगे... गीत की शुरुआत की तो युवा पूरी तरह से जोश से लबरेज दिखने लगे। गीत के एक-एक कड़ी पर युवाओं में गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल के तारीफों के पुल बांधे।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा कि आप सभई लोग बहिन, बिटियां का सम्मान करा। जब बहिन, बिटियां का सम्मान होई, तो लोगन के अंदर संस्कार आई।
इस बीच उन्होंने सांसद जगदंबिका पाल के तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें पिता का दर्जा दिया। कहा कि इनकी बदौलत मैं कपिलवस्तु महोत्सव के इतने बड़े मंच पर आया हूं। मैं बुद्ध की धरती का आभारी हूं। इस बीच मंच से उतरते ही युवाओं ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। सांसद जगदंबिका पाल ने उनका आभार जताया। इस दौरान सांसद की पत्नी स्नेहलता पाल भी मौजूद रहीं।