फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kabaddi ner rpf

कबड्डी : पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने एकतरफा मुकाबले में आरपीएफ को दी करारी मात

Fri, 20 Dec 2019 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
kabaddi ner rpf
गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 69 वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप 2019-20 का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ। पहले दिन कुल पांच मैच हुए। उद्घाटन मैच पूर्वोत्तर रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में हुआ जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने एकतरफा मुकाबले में आरपीएफ को 50-14 के भारी अंतर से शिकस्त देकर विजय अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन


नेपाल के काठमांडू एवं पोखरा में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रवेश एवं सुनील जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से युक्त पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। पूर्वोत्तर रेलवे ने 50-14 से जीत हासिल की और बेस्ट रेडर रोहित गुलिया ने 15 एवं रूपेश तोमर ने 11 महत्वपूर्ण अंक अपने टीम के लिये जुटाए।
विज्ञापन


बेस्ट डिफेंडर के रूप में सुनील एवं प्रवेश ने अपनी भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाई। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पन्नालाल, संजय यादव, बीके सिंह, अजितेंद्र त्रिपाठी, भारत भूषण श्रीवास्तव, महिपाल सिंह एवं आशुतोष शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं अन्य मुकाबले में इंट्रीगरल कोच फैक्ट्री ने रेल व्हील फैक्ट्री को 42-34 से तथा उत्तर रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 46-38 से पराजित किया। इसी प्रकार पूर्व मध्य रेलवे ने पश्चिम रेलवे के 55-28 से परास्त किया। कांटे के मुकाबले में डीजल मोविव वर्क्स की टीम ने पूर्व रेलवे को 37-32 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण सुधांशु शर्मा ने प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया और उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनके साथ नरसा के पूर्व महासचिव प्रवीन अग्रवाल एवं महासचिव व सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह भी मौजूद रहे।


22 दिसंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग ले रही 15 टीमों ने मुख्य अतिथि के सामने मार्च पास्ट किया। महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ियों ने केवल भारतीय रेल बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। प्रतियोगिता में चार अर्जुन पुरस्कार विजेता विश्वजीत सिंह (पूर्व रेलवे), संजीव कुमार (उत्तर रेलवे), राकेश कुमार (उत्तर रेलवे) एवं मंजीत (उत्तर रेलवे) भाग ले रहे है। कहा कि खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अनुशासन का परिचय देंगे तथा बेहतरीन खेल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed