{"_id":"5cebc0e8bdec2207382fb39f","slug":"junior-engineer-beaten-by-police-officer-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियाद करने गए जेई को कोतवाल ने पीटा, बाद में लॉकअप में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियाद करने गए जेई को कोतवाल ने पीटा, बाद में लॉकअप में किया बंद
Mon, 27 May 2019 04:30 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 27 May 2019 04:30 PM IST
सार
- विद्युत कर्मियों ने पूरे जिले की बिजली सप्लाई ठप कर दी है
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद के बाहर जमा हुए विद्युतकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक विद्युतकर्मी से हुए विवाद की शिकायत लेकर सोमवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे खलीलाबाद कोतवाली पहुंचे विद्युत उपकेंद्र के जेई को कोतवाल ने पीट दिया। सिर्फ इतनी ही इसके बाद जेई को लॉकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही विद्युतकर्मी कोतवाली पहुंचे। सीओ व प्रभारी एसडीएम ने समझा बुझाकर कर्मियों को वापस भेजा। इसके बाद विद्युत कर्मी व जेई कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
एसपी आकाश तोमर ने पूरे प्रकरण की जांच एडीएम और एएसपी से कराने की बात कही है। खलीलाबाद शहर के बगहिया विद्युत उपकेंद्र का एक कर्मचारी सूरज प्रजापति सोमवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे पैसा जमा करने बैंक जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान रास्ते में एक युवक से विवाद हो गया। उपकेंद्र के जेई अमित सिंह सूरज के साथ मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान ही कोतवाल और जेई में कहासुनी हो गई।
नाराज कोतवाल ने जेई को पीट दिया और लॉकअप में भी बंद कर दिया। इस विवाद के चलते विद्युत कर्मियों ने दोपहर 12 बजे से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ठप कर दी है।