फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jet light flight

जेट लाइट की फ्लाइट अनिश्चित काल के लिए निरस्त

Wed, 30 Mar 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 30 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
jet light flight
फ्लाइट
गोरखपुर। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली जेट लाइट विमान सेवा अनिश्चित काल के लिए निरस्त कर दी गई है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सिर्फ एयर इंडिया का ही विकल्प बचा है।
विज्ञापन


फ्लाइट निरस्त होने की वजह जिम्मेदार स्पष्ट नहीं कर रहे हैं मगर सूत्रों के मुताबिक पायलट की कमी की वजह से प्रबंध तंत्र को इस विमान सेवा को निरस्त करना पड़ा है।
विज्ञापन


हाल ही में जेट लाइट विमान सेवा का विस्तार कर इसे सप्ताह में सातों दिन कर दिया गया था। इसके पहले सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक इसकी उड़ान होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रन-वे विस्तार और फिर खराब मौसम की वजह से करीब चार महीने से जेट लाइट सेवा बंद थी और 10 मार्च से किसी तरह उड़ान शुरू हो पाई थी। एयर इंडिया की उड़ानें फु ल होने और अचानक जेट लाइट की उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed