{"_id":"5c40d75dbdec227329712c34","slug":"if-backwards-are-not-part-of-reservation-then-bjp-will-not-won-single-lok-sabha-seat-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण में अति पिछड़ों को हिस्सा नहीं तो भाजपा नहीं, भासपा सभा में बोले ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण में अति पिछड़ों को हिस्सा नहीं तो भाजपा नहीं, भासपा सभा में बोले ओमप्रकाश राजभर
Fri, 18 Jan 2019 12:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि भाजपा को केंद्र की सत्ता में वापस आना है तो अति पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण में बंटवारा करके हिस्सा देना होगा, नहीं तो भासपा के लोग प्रदेश की एक भी लोकसभा सीट पर भाजपा को जीतने नहीं देंगे। उन्होंने एमए तक की पढ़ाई मुफ्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन
धनघटा में बृहस्पतिवार को भासपा की सभा में उन्होंने कहा कि लोगों का वोट लेने के लिए भाजपा हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर मस्जिद का खेल खेल रही है। इससे देश का भला होने वाला नहीं हैं। यदि मोदी और योगी देश-प्रदेश का भला चाहते हैं तो शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण में से बंटवारा कर अति पिछडों को देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि थाना हो, तहसील हो, चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसमें सुधार के लिए वह मुख्यमंत्री से कई बार कह चुके, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 फरवरी तक आरक्षण का बंटवारा नहीं किया जाता है तो उसी दिन वाराणसी में आयोजित सभा में आर-पार की लड़ाई का शंखनाद होगा। मंत्री ने कहा कि जब हम अपना हिस्सा मांग रहे हैं तो लोग कहते हैं कि ओमप्रकाश सरकार से बगावत कर रहे है। सभा को बृजभूषण मिश्र, शैलेंद्र राजभर, महेंद्र राजभर, उमेश, मेघनाथ आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन