फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ht line and a boy death

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Sat, 16 Nov 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
ht line and a boy death
शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक व?
छत से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवत की मौत, सड़क जाम
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल मातादीन स्थित ओंकार नगर कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह 9 बजे छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मोबाइल पर बात कर रहे जोगिंदर पाल (18) की मौत हो गई।
घटना से नाराज लोगों ने जेल बाईपास रोड पर शव रखकर जाम लगाकर मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचकर मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छत पर लोहे के राड में अरगन बंधा हुआ था। मोबाइल से बातचीत में व्यस्त जोगिंदर ने राड को पकड़ लिया जो हाईटेंशन तार से जाकर सट गया। जिस वजह से उसमें करंट आ गया और मौके पर जोगिंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंदर कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाने के फुलवरिया का स्थायी निवासी था और ओंकारनगर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह वह मोबाइल से बातचीत करते हुए छत पर चला गया था। मकान के चंद मीटर की ऊंचाई से ही हाईटेंशन तार गुजरा है। जिसकी चपेट में आने से जोगिंदर की मौत हो गई। मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद आश्वासन मिलने पर लोग हटे और जाम समाप्त हुआ।
मां से बातचीत के दौरान हुआ हादसा
जोगिंदर दिवाली में अपने गांव गए थे और बुधवार की शाम को ही गांव से लौटे थे। अभी शादी नहीं हुई थी। सुबह हादसे के समय वह मां से फोन पर बात कर रहे थे।
कई बार हाईटेंशन तार को हटाने के लिए की गई है मांग
ओंकार नगर मे हाइटेंशन तार से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कॉलोनी के करीब 12 मकान के ऊपर से तार गुजरे हैं। इसकी शिकायत कई बार मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से की है।

ढाई मीटर की दूरी होनी चाहिए
वैसे तो हाईटेंशन तार को लेकर बिजली विभाग की ओर से कोई गाइड लाइन नहीं है लेकिन एहतियातन ढाई मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा जाता है। यह माना जाता है कि हाईटेंशन तार में विद्युत चुंबकीय गुण होने की वजह से वह लोहा या फिर कोई अन्य सामान को अपनी ओर खींच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed