{"_id":"5d61a2908ebc3e01755391ae","slug":"hindu-yuva-neta-sent-to-jail-gorakhpur-city-news-gkp318843221","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिरोध करने पर हियुवा नेता को गांजे के साथ भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिरोध करने पर हियुवा नेता को गांजे के साथ भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिरोध करने पर हियुवा नेता को गांजे के साथ भेजा जेल
गोरखपुर। कुशीनगर में एक भूमाफिया के इशारे पर पुलिस ने हियुवा नेता को पीटा और गांजे के साथ चालान कर जेल भेज दिया। शनिवार को मुख्यमंत्री को यह बताते हुए कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के लोग फफक कर रोने लगे। गोरखनाथ मंदिर में सीएम से मिलने आने वालों में भाजपा महिला नेता शुचिता पासवान के साथ पूर्व प्रधान व शिक्षक भी थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि भूमाफिया ने एक डिस्मिल जमीन का बैनामा कराया था, लेकिन कब्जा 12 डिस्मिल पर कर लिया। उसके इशारे पर पीडब्ल्यूडी के कुछ लोग आए और तीन लोगों की गुमटी उजाड़ने लगे। इसका पेशे से चित्रकार व हियुवा नेता नवरंग ने विरोध किया तो क्षेत्र के लोग उनके साथ खड़े हो गए। यह देख पुलिसकर्मी उस समय तो हट गए पर तभी से खार खाए थे। एक महीने बाद 14 अगस्त को पुलिसकर्मी रूट मार्च करते हुए गांव पहुंचे और नवरंग को जबरन हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में नवरंग ने जेल में अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक नवरंग का कहना है कि जब तक एनडीपीएस का मुकदमा नहीं हटेगा, वह खाना नहीं खाएगा। इस बीच कुछ रोज पहले यह अफवाह फैली कि नवरंग की जेल में मौत हो गई। एक बार फिर ग्रामीण सड़क पर आ गए। पुलिस व सीओ पहुंचे तो लाठीचार्ज कर रास्ता खाली कराया गया। इस मामले में विधायक सहित 78 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएम ने सभी की बातों को सुना तथा एसपी कुशीनगर से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।