{"_id":"5c0125a6bdec2241671395e5","slug":"gorakhpur-yogi-lays-foundation-stone-of-gorakhnath-peeth-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः योगी ने रखी गोरक्षनाथ शोध पीठ भवन की आधारशिला, बोले कई लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः योगी ने रखी गोरक्षनाथ शोध पीठ भवन की आधारशिला, बोले कई लोगों को मिलेगा रोजगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसमें सफल निवेश किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थापित होने जा रही शोध पीठ का उद्देश्य निश्चित ही सफल होगा और इससे प्रदेश को सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर कई लाभ होंगे तथा बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर योगी ने राज्य में चल रही और शुरू होने वाली की योजनाओं की बात की। उन्होंने कहा कि किसानों के सस्ती खाद के लिए खाद कारखाना बन रहा है। अगले ही महीने 12 करोड़ के बायोफ्यूल संयंत्र का शिलान्यास होना है। गैलेंट में 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
मुखंयमंत्री ने कहा कि चार महीने में प्रदेश में करोड़ों का निवेश हुआ है। योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसमें सफल निवेश किया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में योग-संगम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहां एक साथ 5000 विद्यार्थी विभिन्न योगमुद्राओं का प्रदर्शन किया।
यूजीसी के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य शरीर और बुद्धि के साथ आत्मा का उन्नयन करना है। इसके लिए हमें अपनी आध्यात्मिक चेतना का विकास करना होगा।